• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपके लुक को फिनिशिंग टच देता हैं परफ्यूम, जानें इस्तेमाल का तरीका

Writer D by Writer D
12/01/2025
in फैशन/शैली
0
Perfume

perfume

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों के मौसम में लोग फ्रेश रहने के लिए परफ्यूम (Perfume) का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। परफ्यूम केवल पसीने और दुर्गंध को दूर करने की चीज ही नहीं है बल्कि यह आपके लुक को एक आखिरी फिनिशिंग टच भी देता है। इसमें कोई शक नहीं कि ज्यादातर लोग यही चाहते हैं कि दिनभर उनके शरीर से अच्छी खुशबू आए। हममें से ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि जितना ज्यादा परफ्यूम लगाएंगे, उतनी देर तक खुशबू बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। परफ्यूम लगाने की एक बेहतर कला होता हैं जिसकी वजह से कम मात्रा में परफ्यूम लगाने के बावजूद यह लंबे समय तक आपको महकाता हैं। तो आइये जानते हैं परफ्यूम के इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में…

शावर के बाद परफ्यूम (Perfume) 

किसी भी ब्यूटी रुटीन का लास्ट स्टेप परफ्यूम (Perfume) होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये परफ्यूम लगाने का गलत तरीका है। परफ्यूम लगाने का सबसे बेस्ट तरीका है कि इसे शावर लेने के बाद डायरेक्ट अप्लाइ किया जाए। शावर लेने के बाद आप बॉडी को अच्छी तरफ साफ करें। इसके बाद आप परफ्यूम अप्लाई करें। इससे परफ्यूम की स्मेल ज्यादा देर तक रहती है।

पहले क्रीम, फिर परफ्यूम (Perfume) 

ड्राइ स्किन से स्मेल जल्दी खत्म हो जाती है। परफ्यूम की स्मेल ज्यादा देर तक रखने के लिए क्रीम को अप्लाई करें। सबसे पहले बॉडी लोशन या क्रीम को स्किन पर लगाएं। आप क्रीम को नेक, रिस्ट बेंड और ईयरलोब्स पर अप्लाई। उसके बाद पल्स प्वाइंट पर परफ्यूम को स्प्रे करें। इन जगहों पर बॉडी की हीट ज्यादा रेडिएट करती है, जिससे स्मेल इंटेंस होती है। परफ्यूम लगाने से पहले हमेशा अपने शरीर पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। पेट्रोलियम जेली की मदद से आपके परफ्यूम की सुगंध लंबे समय तक बनी रहेगी।

सही परफ्यूम (Perfume)  कैसे चुनें?

आमतौर पर परफ्यूम खट्टे फल, फूल और जड़ी बूटी की खुशबू वाले होते हैं। इन दिनों बाजार में बहुत अलग-अलग तरीके के परफ्यूम आ गए हैं। इनमें अक्सर केमिकल्स होते हैं। नेचुरल परफ्यूम लंबे समय तक कपड़ों में महकते रहते हैं पर आर्टिफिशियल नहीं। इसलिए कोशिश करें कि प्राकृतिक गंध वाले परफ्यूम ही लें। इससे आप लंबे समय तक महकते रहेंगे और यह शरीर के किसी अंग को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

दिन और रात के हिसाब से परफ्यूम (Perfume) चुनें

यदि आप शहर से बाहर जा रहे हैं, ऑफिस जा रहे हैं, समुद्र तट पर घूम रहे हैं, तो दिन के लगाए जाने वाले परफ्यूम को चुनें। दिन वाले परफ्यूम ज्यादा तेज या हार्ड होते हैं। अगर आप डेट पर जा रहे हैं, तो रात के लिए हल्का वाला परफ्यूम चुनें। आप खरीदते वक्त ही इसके लेबल को अच्छी तरह देख लें। आमतौर पर पैकेजों के रंग से पता चल जाता है कि रात का कौन सा है और कौन सा दिन का। परफ्यूम पर ब्राइट येलो या नारंगी कलर का गोलाकार बना हो तो समझ जाइए कि यह दिन का है और काले या लाल रंग का गोलाकार बना हो तो समझ जाइए कि यह रात के लिए है।

परफ्यूम (Perfume) रखने की जगह

परफ्यूम को ऐसी जगह पर नहीं रखें जहां नमी या सीलन हो। अगर आप चाहते हैं कि आपके परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बनी रहे तो उसे बाथरूम में भूलकर भी नहीं रखें। नमी और गर्मी दोनों ही खुशबू को हल्का कर देते हैं। परफ्यूम को सूखी और ठंडी जगह पर रखें।

इन जगहों पर स्प्रे करें परफ्यूम (Perfume) 

कोहनी के अंदर

ज्यातार लोग कलाई पर परफ्यूम लगाते हैं। लेकिन अगर इसे कोहनी के अंदर लगाया जाए तो यह ज्यादा देर तक टिकता है। यह शरीर का ऐसा पॉइंट है जहां से हीट उत्पन्न होती है और परफ्यूम लंबे समय तक टिकता है।

कान के पीछे

कान की नसें आपकी त्वचा में कुछ बिंदु के बहुत करीब होती हैं। अपनी उंगलियों के किनारे थोड़ा सा परफ्यूम लगाएं और इसे अपने कानों के पीछे लगा लें। दरअसल कान के पीछे परफ्यूम लगाने से तुरंत प्रभाव पड़ता है और यह रात के लिए सबसे अच्छा होता है। इस तरह कान के पीछे परफ्यूम लगाकर हमेशा महकते रह सकते हैं।

कूल्हों या घुटनों से नीचे

दिन के वक्त आप परफ्यूम को कूल्हों या घुटनों से नीचे छिड़क कर देखें। यह इसलिए बढ़ते हुए दिन के साथ परफ्यूम की खूशबू बनी रहती है। इसके अलावा आप परफ्यूम को शरीर के अलग-अलग अंगों में भी लगा सकते हैं। खुशबू को बेहतर रखने के लिए इन अंगों में पास कुछ अतिरिक्त मॉइश्चराइजर का उपयोग करें और तब परफ्यूम का छिड़काव करें।

बेली बटन में लगाएं

बेली बटन यानी नाभि भी शरीर का ऐसा हिस्सा है जहां से काफी हीट निकलती है और यह परफ्यूम लगाने के लिहाज से परफेक्ट स्पॉट है। ऐसे में अगली बार जब आप परफ्यूम लगाएं तो इसे थोड़ा सा बेली बटन में भी स्प्रे जरूर करें।

घुटनों के पीछे

ठीक उसी तरह से जैसे आप कोहनी के अंदर परफ्यूम लगाएंगे उसे घुटनों के पीछे भी लगाएं। कान के पीछे के हिस्से की ही तरह यह हिस्सा भी ऑइली होता है और परफ्यूम को लंबे समय तक बरकरार रखता है।

बालों में न लगाएं स्प्रे

कुछ लोग बालों पर परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं। उनका मानना होता है कि जब भी हवा के साथ उनके बाल लहराएं, तो लोग उनका परफ्यूम नोटिस करें। लेकिन परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा होने के चलते बाल जल्दी ड्राई होते हैं, जिससे खुशबू भी ज्यादा देर तक नहीं रह पाती। इसलिए परफ्यूम का इस्तेमाल बालों पर नहीं करना चाहिए। हालांकि, अब कुछ परफ्यूम नरिशिंग ऑयल के साथ आ रहे हैं, जो शाइन देने के साथ-साथ स्मेल को भी ज्यादा समय तक रखते हैं।

Tags: applying perfume correctlybest practices for using perfumehow to use perfume effectivelylong-lasting perfume tipsmaximizing the scent of perfumeperfumeperfume application tipsperfume dos and dontsperfume etiquetteperfume usage guidetips for wearing perfume all day
Previous Post

अपना स्‍टेमिना बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

Next Post

आप भी डाइट में शामिल कर रहे है चुकंदर, तो जान लें इसके नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Black Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन पर ये टिप्स आजमाते ही चमक जाएगी

28/08/2026
cracked heels
फैशन/शैली

फटी एड़ियों बनेंगी सॉफ्ट, इस पैक का करें इस्तेमाल

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Lemon for Juice
फैशन/शैली

इस रस से मिलेगा जबरदस्त ग्लो, जानें इस्तेमाल का तरीका

28/08/2026
Raksha Bandhan
धर्म

वास्तु के अनुसार दें बहन को दें रक्षाबंधन का तोहफा, होगा खुशियों का आगमन

28/08/2026
Next Post
beetroot cream

आप भी डाइट में शामिल कर रहे है चुकंदर, तो जान लें इसके नुकसान

यह भी पढ़ें

Road Accident

झोपड़ी में घुसा तेज रफ्तार डंपर, दो मासूमों की मौत

20/03/2023
smugglers arrested

सवा तीन लाख का गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

01/03/2021
CM Dhami

अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

06/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version