• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेगनेंसी होने पर सिर्फ पीरियड्स ही मिस नहीं होते, नजर आते हैं यह संकेत भी

Writer D by Writer D
17/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
pregnancy

pregnancy

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई गर्भावस्था के क्लासिक संकेतों को जानता है। मसलन, आपके पीरियड्स मिस हो गए या फिर आपके स्तन थोड़े कोमल होने लगे हैं या फिर आप हर समय थकी रहती हैं या फिर आपको मार्निंग सिकनेस की समस्या होती है तो आपके गर्भवती होने की पूरी संभावना होती है।

इन सभी संकेतों को गर्भावस्था के शुरूआती लक्षण माना जाता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इन पहले लक्षणों से परे भी कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिनकी जानकारी उन्हें होती ही नहीं है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब व शुरूआती लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको पहले शायद किसी ने ना बताया हो-

वेजाइनल डिस्चार्ज

इसे अक्सर गर्भावस्था से जोड़कर नहीं देखा जाता, लेकिन वास्तव में वेजाइनल डिस्चार्ज कभी-कभी आपको गर्भवती होने का संकेत भी देता है। अधिकांश गर्भवती महिलाएं पहली तिमाही में और अपनी गर्भावस्था के दौरान चिपचिपे, सफेद या हल्के पीले रंग के वेजाइनल डिस्चार्ज करती हैं। वास्तव में हार्मोन्स का बढ़ना और योनि के रक्त प्रवाह में वृद्धि के कारण यह डिस्चार्ज होता है। यह गर्भावस्था के दौरान बढ़ता है ताकि आपके गर्भाशय ग्रीवा और योनि की दीवारों को नरम करने के लिए संक्रमण को रोका जा सके। वहीं अगर वेजाइनल डिस्चार्ज आपको स्मेल, इचिंग, ग्रीन-येलो व बहुत अधिक थिक या पतला नजर आता है तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

शरीर का तापमान बढ़ना

सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन शरीर के तापमान का बढ़ना भी आपके गर्भवती होने की तरफ इशारा करता है। जब आप पहली बार ओव्यूलेशन के बाद सुबह उठते हैंए तो आपके शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। लेकिन अगर यह तापमान, जिसे बेसल बॉडी टेम्परेचर के रूप में जाना जाता है, दो सप्ताह से अधिक समय तक रहता हैए तो आप गर्भवती हो सकती हैं।

हो सकता है पीरियड्स का अहसास

आमतौर पर यह माना जाता है कि जब एक महिला गर्भवती होती है तो सबसे पहले उसके पीरियड्स मिस होते हैं। यह सच होकर भी आंशिक रूप से सच है। लगभग 25 से 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण होने के बाद हल्का रक्तस्राव होता है या उनकी गर्भावस्था की शुरुआत में ही धब्बा लग जाता है। इससे महिला को लगता है कि उसके पीरियड्स शुरू हो गए है। यह हल्का रक्तस्राव तब हो सकता है जब निषेचित अंडा गर्भाशय के अस्तर से जुड़ जाता है। गर्भाधान के दो सप्ताह बाद यह आप हल्का धब्बा देख सकती हैं।

बार-बार बीमार होना

गर्भावस्था आपकी प्रतिरक्षा को कम करती है। इसका मतलब है कि आपको खांसी, जुकाम और फ्लू होने की अधिक संभावना है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में सर्दी या फ्लू जैसे लक्षणों का अनुभव करना असामान्य नहीं है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि बार-बार बीमार होने का अर्थ आपका गर्भवती होना ही हो। लेकिन इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

मूड स्विंग्स होना

जब आप गर्भवती हो जाती हैं तो आपके हार्मोन अचानक बदल जाते हैं। ऐसे में आपके लिए अपने इमोशन्स को हैंडल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हो सकता है कि आप असामान्य रूप से रोएंगी और भावुक महसूस करेंगी। इसके अलावा आपको मूड स्विंग्स हो सकते हैं। प्रारंभिक गर्भावस्था के दौरान यह बहुत आम है।

Tags: pregnency tipssigns of pregnencytips for pregnency
Previous Post

वजन कंट्रोल में रखने के लिए खानी चाहिए बस इतनी रोटी

Next Post

बेहद भावुक होते है ऐसे लोग, छोटी-छोटी बातों पर टूट जाता है दिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Next Post

बेहद भावुक होते है ऐसे लोग, छोटी-छोटी बातों पर टूट जाता है दिल

यह भी पढ़ें

bird flu

कोरोना के भयावह दौर में लोगों को सता रहा है अब बर्ड फ्लू का डर

07/01/2021
arrested

नकली मोबिल ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

15/03/2021
Suicide

बहन से बलात्कार का केस दर्ज होने से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी

19/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version