• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञानवापी मस्जिद: ‘व्यासजी का तहखाना’ में पूजा रोकने की याचिका खारिज

Writer D by Writer D
02/04/2024
in उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
Vyasji ka Tehkhana

Vyasji ka Tehkhana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी मस्जिद के ‘व्यासजी का तहखाना’ (Vyasji ka Tehkhana) में हिंदू पक्ष को पूजा करने से रोकने की याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा, ‘यथास्थिति बनाए रखना महत्वपूर्ण है, ताकि दोनों समुदाय अपनी- अपनी तरह से धार्मिक आस्था का निर्वहन कर सकें।’

पीठ ने इस मामले में मस्जिद समिति की ओर से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की और यह आदेश पारित किया। उच्च न्यायालय ने निचली अदालत द्वारा हिंदू पक्षकारों को पूजा करने की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ मस्जिद समिति की अपील ठुकरा दी थी।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने मस्जिद के तहखाने (Vyasji ka Tehkhana) में पूजा और अन्य हिस्से (मस्जिद के) में नमाज पढ़ने की व्यवस्था को फिलहाल जारी रखने की अनुमति दी और कहा कि इस मामले में अंतिम सुनवाई जुलाई में की जाएगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि मस्जिद में नमाजियों के प्रवेश और नमाज अदा करने के लिए उत्तर की ओर प्रवेश द्वार है, जबकि तहखाने में दक्षिण की ओर।

सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील हुज़ेफ़ा अहमदी ने पीठ के समक्ष दलील दी कि 1993 से 2023 के बीच कोई पूजा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वास्तव में मुकदमे में पूजा स्थल अधिनियम को यह तर्क देने के लिए लागू किया गया कि 1947 में प्रचलित यथास्थिति को बदला नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मस्जिद में नमाज़ हर जगह होती है, लेकिन अब उन्हें (नमाज़ों को) रोकने के लिए एक आवेदन आया है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अहमदी ने कहा, “थोड़ा-थोड़ा करके वे हमें मस्जिद से बाहर निकाल रहे हैं।”

वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान और अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने उच्च न्यायालय के आदेश के पक्ष में दलीलें दीं। पीठ ने हालांकि स्पष्ट करते हुए कहा, “इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि मुसलमानों द्वारा नमाज़ बिना किसी बाधा के पढ़ी जाती है। दूसरी ओर, हिंदू पुजारियों द्वारा की जाने वाली पूजा और आराधना तहखाने तक ही सीमित है। इसलिए यथास्थिति बनाए रखना उचित होगा।”
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी का पक्ष रख रहे श्री अहमदी ने अपनी दलील में दावा किया कि निचली और फिर उच्च न्यायालय द्वारा एक असाधारण आदेश पारित किया गया था। इस आदेश का प्रभाव ‘अंतरिम चरण’ में ‘अंतिम राहत’ देना है।

Tags: gyanvapi masjidSupreme Courtup newsvaranasi newsVyasji ka Tehkhana
Previous Post

सीएम धामी ने निकाली पदयात्रा, मिला अभूतपूर्व समर्थन

Next Post

मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल के अधीक्षक काे मिली जान से मारने की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026
Prashast 2.0
उत्तर प्रदेश

प्रशस्त 2.0 से समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, स्क्रीनिंग से पहले तैयार होंगे शिक्षक

24/08/2026
CM Dhami
Main Slider

500 साल पुरानी हिलजात्रा को मिला संरक्षण का भरोसा, जाखनी के बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3572 नवनियुक्त युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

24/08/2026
Thailand's Ambassador met CM Yogi.
Main Slider

थाईलैंड की राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

24/08/2026
Next Post
banda jail

मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल के अधीक्षक काे मिली जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पहले उद्योग जगत में विश्वास का था अभाव, आज आत्मविश्वास से हैं लबरेज: सीएम योगी

30/08/2023
Navneet Sehgal

IAS नवनीत सहगल आज होंगे रिटायर, तीनों सरकारों में रहे है सबसे भरोसेमंद अफसर

31/07/2023
arrested

लूट के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version