• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Business, Main Slider
0
petrol-diesel

petrol-diesel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग बढ़ने के साथ इसकी कीमत में भी उछाल जारी है। अनुमान से ज्यादा खपत की वजह से एक बार फिर ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर के पार चला गया। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 18वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, जबकि डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव क्रमश: 107.26 रुपये, 98.96 रुपये और 101.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। वहीं, डीजल क्रमश: 96.19 रुपये, 93.26 रुपये और 91.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 98.52 रुपये, जबकि डीजल 89.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गौरतलब है कि पांच सितंबर को इस एक महीने में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 30-30 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की थी।

लोहा गलाने वाली भट्टी में मजदूर गिरा, जिंदा जला

उल्लेखनीय है कि इस समय दुनियाभर में नेचुरल गैस की किल्लत हो गई है, जिससे गैस के बड़े ग्राहक पेट्रोलियम पदार्थों पर शिफ्ट हो रहे हैं। मीडिया रिर्पोट के मुताबिक इस समय कच्चे तेल की मांग में हर रोज एक मिलियन बैरल की बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कच्चा तेल एक बार फिर से उछला है।

कारोबार की समाप्ति पर कल बुधवार को अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 76.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो कि पिछले दिन के मुकाबले 1.83 डॉलर ज्यादा है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 01.67 डॉलर बढ़कर 72.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

लोहा गलाने वाली भट्टी में मजदूर गिरा, जिंदा जला

Next Post

व्हाट्सएप ग्रुप में हो रहे थे सांप्रदायिक पोस्ट और अश्लील कमेंट, एडमिन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Next Post
whatsapp

व्हाट्सएप ग्रुप में हो रहे थे सांप्रदायिक पोस्ट और अश्लील कमेंट, एडमिन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Arrested

हाईवे लूट गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार

02/06/2023
Radha Ashtami

राधाष्टमी के पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दोगुना पुलिस कर्मी तैनात

30/08/2022
priyanka nick

प्रियंका चोपड़ा ने चुराए पति निक जोनस के कपड़े

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version