• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, फाटफट चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Business, Main Slider
0
petrol

petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरकार द्वारा दिवाली पर उपहार के तौर पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में भारी कटौती किये जाने से गुरूवार को राजधानी में दिल्ली में पेट्रोल 6.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11.75 रुपये सस्ता हो गया। इस कमी के बाद राजधानी में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

सरकार ने कल रात पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: पांच रूपये और 10 रूपये प्रति लीटर की कटौती की गयी थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी शासित और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों ने भी वैट में कमी करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम 12-12 रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की गयी। गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 7 रुपए प्रति लीटर की कमी की गयी है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने की तैयारी चल रही है। असम में 7 रुपए की कमी की घोषणा की गयी है। त्रिपुरा में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपए की कमी की गयी है। कर्नाटक और गोवा सरकार ने भी अपने-अपने राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7-7 रुपए प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की। उत्तराखंड में भी पेट्रोल पर वैट 2 रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की गयी। मणिपुर सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट 7 रुपए कम करेगी। बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है।

इस कटौती के बाद आज मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 112.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.40 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 107.92 रुपये और डीजल 93.10 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 107.64 रुपये और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 101.29 रुपये और डीजल 87.31 रुपये प्रति लीटर पर है।

देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी थी लेकिन उत्पाद शुल्क में कमी किये जाने से अब यह 105 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक लगा चुका था लेकिन अब यह भी 90 रुपये प्रति लीटर से कम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चा तेल नरम रहा। गुरूवार काे सिंगापुर में कच्चे तेल में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ। ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत उतरकर 81.23 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.20 प्रतिशत गिरकर 79.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल——डीजल

दिल्ली————— 103.97-————— 86.67

मुंबई-—————109.98—————— 94.14

चेन्नई—————101.40 -————— 91.43

कोलकाता————104.67—————-—89.79

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

दिवाली पर जरूर करना चाहिए ये मंगल कार्य

Next Post

नौशहरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी, सरहद के रखवालों संग मनाएंगे दिवाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Next Post

नौशहरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी, सरहद के रखवालों संग मनाएंगे दिवाली

यह भी पढ़ें

vaccination

12-15 साल के बच्चों को भी मिलेगा सुरक्षा का टीका, जानें कब से शुरू होगा वैक्सीनेशन

17/01/2022
India China Tension

चीनी फिनटेक कंपनियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू

23/09/2020
trains canceled

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस रूट की 10 ट्रेने रद्द, देखें लिस्ट

14/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version