• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में पेट्रोल 104 रुपये  के पार, मुंबई में 120 रुपये के करीब

Writer D by Writer D
05/04/2022
in Business
0
petrol

petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने मंगलवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा किया। पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104 रुपये प्रति लीटर का स्तर पार करके 104.61 रुपये और डीजल की कीमत 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पिछले 15 दिन 13 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा चुकी है। इसकी वजह से राजधानी दिल्ली में इन 15 दिन के दौरान पेट्रोल की कीमत में 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ था, जो 24 मार्च और 1 अप्रैल को छोड़कर लगातार जारी है।

आज की गई बढ़ोतरी के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 119.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.92 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की नई कीमत 114.28 रुपये और डीजल की नई कीमत 99 रुपये का स्तर पार करके 99.02 रुपये हो गई है।

एक दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

चेन्नई में पेट्रोल 110 रुपये का स्तर पार करके 110.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100 रुपये का स्तर पार करके 100.19 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 104.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.03 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 115.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल प्रति लीटर 100.32 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 107.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 101.18 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 117.27 रुपये और डीजल की कीमत 100.34 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 110.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि यहां डीजल 94.01 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर पर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के कीमतों ने लगाई आग, जानें आज के रेट

राज्य सरकार के भारी भरकम टैक्स (वैट) की वजह से राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 122.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.53 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भी पेट्रोल प्रति लीटर 119 रुपये का स्तर पार करके 119.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों के उत्पादन कम कर दिए जाने और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई उछाल की वजह से 2022 में भारतीय तेल कंपनियों का संचित घाटा काफी विशाल हो गया है। मौजूदा परिस्थितियों में इन तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2022petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

रिश्तों को प्रभावित करता है अंक, जानिए आपका जन्मांक क्या कहता है?

Next Post

यात्रियों से भरी बस पलटने से 3 की मौत, 30 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Stock Market
Business

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

05/08/2026
Next Post
kanwariyas

यात्रियों से भरी बस पलटने से 3 की मौत, 30 घायल

यह भी पढ़ें

world's corona updates

कोरोना वायरस : विश्व में 11.73 लाख से अधिक की मौत, 4.44 करोड़ संक्रमित

29/10/2020
कोयला बिजली संयंत्र

कोरोना के चलते दुनिया में पहली बार कोयला बिजली संयंत्रों में आ रही है कमी

04/08/2020
Nach Meri Rani

Interview : गुरु रंधावा और नोरा फतेही का सॉन्ग “नाच मेरी रानी” हुआ रिलीज

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version