• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

Writer D by Writer D
12/08/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Petrol pumps may shut down from August 15.

Petrol pumps may shut down from August 15.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान में पेट्रोल पंपों (Pakistan Petrol Pump) की हड़ताल का खतरा मंडरा रहा है। पेट्रोलियम डीलरों ने सरकार को अपनी मांगें मानने के लिए सिर्फ 72 घंटे का समय दिया है। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि अगर तय समय में समाधान नहीं निकला तो 15 अगस्त सुबह 6 बजे से पूरे देश में पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

एसोसिएशन की सबसे अहम मांग पेट्रोल की खुदरा बिक्री पर मार्जिन बढ़ाने की है। डीलर इसे मौजूदा कारोबारी परिस्थितियों में जरूरी बता रहे हैं।

‘मौजूदा कमीशन में कारोबार मुश्किल’

PPDA चेयरमैन मलिक खुदा बख्श ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों पर खर्च का बोझ लगातार बढ़ रहा है। महंगाई के साथ बिजली और गैस के बिल, कर्मचारियों का वेतन और अन्य परिचालन लागत बढ़ी है, जबकि डीलरों का मार्जिन उसी अनुपात में नहीं बढ़ा।

एसोसिएशन ने पेट्रोल के रिटेल मार्जिन को बढ़ाकर 8 प्रतिशत करने की मांग रखी है।

सरकार के वादे का भी दिया हवाला

डीलरों ने कहा कि उन्होंने 7 अगस्त को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के सामने अपनी समस्याएं रखी थीं। सरकार ने उस समय हड़ताल टालने की अपील करते हुए दो सप्ताह के भीतर समीक्षा और समाधान का भरोसा दिया था।

डीलरों के मुताबिक, वादा पूरा नहीं होने के कारण अब उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

कीमतों में बदलाव बना बड़ी परेशानी

PPDA ने पाकिस्तान की डेली फ्यूल प्राइसिंग व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई है। डीलरों का कहना है कि कीमतों में लगातार बदलाव के कारण पुराने स्टॉक की कीमत गिरने पर उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।

एसोसिएशन का दावा है कि इससे कारोबार के लिए उपलब्ध पूंजी भी प्रभावित हो रही है। डीलरों के सामने बढ़ते खर्च और कम होते मार्जिन का दोहरा दबाव है।

अलोकेशन पॉलिसी पर भी विरोध

पेट्रोलियम कंपनियों की कंपनी अलोकेशन पॉलिसी भी डीलरों के निशाने पर है। PPDA की कार्यकारी समिति ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से तत्काल समीक्षा की मांग की है।

यदि 72 घंटे की समयसीमा में सरकार और डीलरों के बीच समझौता नहीं होता है, तो 15 अगस्त से पेट्रोल पंप बंद होने की स्थिति बन सकती है। इसका सीधा असर ईंधन की उपलब्धता और पाकिस्तान के परिवहन तंत्र पर पड़ सकता है।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

तेलंगाना में बारिश का संकट, नागार्जुन सागर में CM ने किया वरुण यज्ञ

Next Post

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने पर सख्ती, सेल्समैन हटाया; दुकान पर 30 हजार जुर्माना

14/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित

14/09/2026
Main Slider

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
AK Sharma
Main Slider

जनता की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई: ए के शर्मा

14/09/2026
Next Post
Azam Khan-Shivpal Yadav

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू

प्रधान हत्या कांड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेता नजरबंद

20/08/2020

भारत का पाक को करारा जवाब,कहा- ‘J&K हमारे देश का हिस्सा था और हमेशा रहेगा’

07/10/2021
oily skin

गर्मियों में ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल

22/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version