• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IFFI 2024 : सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए फिलिप नॉयस

Writer D by Writer D
29/11/2024
in मनोरंजन
0
Phillip Noyce

Phillip Noyce

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रसिद्ध आस्ट्रेलियाई निर्देशक फिलिप नॉयस (Phillip Noyce) को 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के भव्य समापन समारोह में सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। फिलिप नॉयस ने 1978 में मुंबई में सिनेमा देखने के अपने पहले अनुभव को याद करते हुए भारतीय दर्शकों की हदय से सराहना की।

फिलिप नॉयस (Phillip Noyce) ने उत्साह के साथ बताया कि यह अद्भूत अनुभव था। ऐसा लगा जैसे मैं पहली बार फ़िल्म देख रहा हूं। भारतीय दर्शक दूसरे सभी से अलग हैं- वे फ़िल्म की भावना में पूरी तरह इस तरह से डूब जाते हैं जैसे कि वे इसका हिस्सा हों। भारतीय दर्शकों जैसा कोई दूसरा नहीं है। उन्होंने ने भारतीय सिनेमा के व्यापक प्रभाव को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत हर वर्ष फीचर फ़िल्मों का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है।

Phillip Noyce honored with Satyajit Ray Lifetime Achievement Award at IFFI  2024 - The Statesman

महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को याद करते हुए, नॉयस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े हम सभी सत्यजीत रे के काम से प्रेरित थे। मैंने अपने काम में उनके दृष्टिकोण को खासकर कास्टिंग करते समय अपनाया है। सत्यजीत रे की तरह, जब मुझे अपनी फिल्मों के लिए स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता नहीं मिल रहे थे, तो मैंने जमीनी लोगों को कास्ट करने की कोशिश की।

उन्होंने सत्यजीत रे के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा की दुनिया में, हम फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के ऋणी हैं जो किसी भी पुरस्कार से कहीं ज़्यादा है। उनका प्रभाव हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहता है। सिनेमा के भविष्य पर पर चर्चा करते हुए, नॉयस ने फिल्म निर्माण की विकसित होती स्थिति पर अपने विचार साझा किए।

हरभजन सिंह का निधन, हनीट्रैप कांड से आए थे चर्चाओं में 

उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर सत्यजीत रे के सिनेमाई दर्शन गागर में सागर भरने की ओर मुड़ना चाहिए। जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती है, वैसे-वैसे हमें भी विकसित होना चाहिए। फ़िल्मों भले ही छोटी हो पर विचारों को बड़ा होने दें। मेरा मानना ​​है कि यही सिनेमा का भविष्य है।

नॉयस ने इस अवसर पर आईएफएफआई महोत्सव (IFFI Festival) के निदेशक शेखर कपूर की वैश्विक सिनेमा में उनके अटूट योगदान के लिए प्रशंसा की तथा उन्हें दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के लिए प्रेरणा बताया। प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सिनेमाई परिदृश्य को समृद्ध बनाने की दिशा में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

Tags: Entertainment newsIIFI 2024Phillip Noyce
Previous Post

हरभजन सिंह का निधन, हनीट्रैप कांड से आए थे चर्चाओं में

Next Post

पूर्व विधायक चन्द्रशेखर के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Salman Khan
मनोरंजन

सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

03/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutta
मनोरंजन

सलमान खान ने संजय दत्त को बताया ‘बड़ा भाई’, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

01/08/2026
Ramayana
मनोरंजन

देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों में एक ही राजा होगा… ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज

30/07/2026
Salman Khan
Main Slider

सलमान खान ने छात्रों से आंदोलन खत्म करने की अपील, वांगचुक को भी दिया संदेश

23/07/2026
Next Post
CM Dhami paid tribute to former MLA Chandrashekhar

पूर्व विधायक चन्द्रशेखर के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

Banana Shake

ब्रेकफास्ट में ले सेहत से भरपूर है ये शेक, जानें आसान रेसिपी

07/09/2025
Farewell Ceremony of District Judge

जिला जज को स्मृति चिन्ह देकर सरकारी अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

18/12/2020
Kshitij Prasad and karan johar कारण जौहर अँड

क्या ड्रग के मामले में फंसाने के लिए NCB ने ‘क्षितिज’ को किया मजबूर

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version