• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोशल मीडिया के बाद सड़कों पर छा गयी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की फोटो

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
modi-yogi photo

modi-yogi photo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद सोमवार को लखनऊ की सड़कों पर भी छा गयी।

उत्तर प्रदेश में चुनावी बयार बहने के साथ होर्डिंग के माध्यम से संदेश देने का दौर चल पड़ा है। लखनऊ में भाजपा की ओर से एक होर्डिंग सड़कों पर लगायी गयी है और जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के जनमानस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका में होने का संदेश दिया गया है।

सड़कों पर लगी होर्डिंग में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की वह फोटो लगायी गयी है, जो एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर छा गयी थी। फोटो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना हाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर रखकर चल रहे हैं। आगे और पीछे से चलते हुए ली गयी फोटो को होर्डिंग के दोनों ओर लगाया गया है और बीच में संदेश लिखा है।

होर्डिंग के संदेश में ‘हम निकल पड़े है प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है एक भारत नया बनाना है’ लिखा गया है।

योगी सरकार का बड़ा कदम, पाकिस्तान से आए 63 बंगाली हिंदू परिवारों का कराया पुनर्वास

प्रमुख चौराहों पर लगायी गयी होर्डिंग पर लिखा संदेश लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है और उधर से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार को कम कर दे रहा है। वाहनों के बैठे लोगों का ध्यान होर्डिंग पर जाते ही रफ्तार कम हो जा रही है और लोग ध्यानपूर्वक होर्डिंग को देखते हुए उस पर लिखे संदेश को पढ़ भी रहे हैं।

लखनऊ में एक और होर्डिंग सड़कों पर लगी है, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के फोटो वाली होर्डिंग मात्रा कम है, लेकिन जन्मदिन वाली होर्डिंग से ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

Tags: Lucknow Newsmodi-yogi photomodi-yogi photo viralup news
Previous Post

‘अनुपमा’ की मां का निधन, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर कहा- अभी बहुत कुछ अनकहा…

Next Post

तीन तलाक के बाद चाचा से कराया हलाला, फिर भी नहीं किया निकाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Triple Talaq

तीन तलाक के बाद चाचा से कराया हलाला, फिर भी नहीं किया निकाह

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश को मिल रही 24 घंटे विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

16/06/2024
Arrested

हाइवे पर ट्रकों में लदे माल को लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

26/03/2023
Sangam Yadav

‘अखिलेश सरकार नहीं तो क्या हुआ, गाड़ी के साथ फूंक दूंगा’, सपा नेता ने दी धमकी

20/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version