• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

Writer D by Writer D
14/08/2026
in Main Slider
0
Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.

Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में बन रही टीएचडीसी टनल में हुए हादसे में घायल मजदूरों से मिलने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के निर्देश डॉक्टरों को दिए।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों का सही इलाज हो रहा है और सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं।”

सीएम ने बताया, “मैंने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी बात करके उन्हें हालात की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि प्रभावित मजदूरों और उनके परिवारों को हर जरूरी मेडिकल देखभाल और दूसरी सुविधाएं दी जा रही हैं।”

देहरादून में राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने हादसे का ब्योरा दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “टनल में अचानक पानी और मलबा आने से 22 मजदूर और कर्मचारी अंदर फंस गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, हेमकुंड साहिब के श्रद्धालुओं और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।”

मंत्री ने बताया, “फंसे हुए लोगों में से 12 घायल मजदूरों को शुरू में ही बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को श्रीनगर रेफर किया गया, जबकि बाकियों का इलाज गोपेश्वर और पीपलकोटी में चल रहा है। एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है।”

मदन कौशिक ने कहा कि अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में तीन उत्तर प्रदेश से, दो उत्तराखंड से और दो छत्तीसगढ़ से थे। 3 लापता हैं, जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है। उनमें एक झारखंड और 2 छत्तीसगढ़ के हैं।

Tags: cm dhami
Previous Post

नेपाल में मोदीखोला नदी में आई बाढ़, अन्नपूर्णा मंदिर का आधा हिस्सा और दो पुल बहे

Next Post

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर क्यों होती है 8 नागों की पूजा? जानें खास महत्व

14/08/2026
Next Post
CM Yogi

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Road Accident

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

27/06/2021
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने सपा के कार्यों पर कसा तंज, बोले- गरजते थे आजमगढ़ में और बरसते थे इटावा में

26/05/2022
Maha Kumbh

महाकुम्भ में संगम की रेत पर बहेगी न्याय की गंगा

11/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version