• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन माह में जरूर लगाएं शिव प्रिय पौधा, घर में होगा सुख-समृद्धि का प्रवेश

Writer D by Writer D
24/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
shiva

Shami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान प्रिय सावन (Sawan)  का महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह 19 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पांच सोमवार पड़ रहे हैं। सावन के महीने में शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हर कोई अपने प्रकार से भगवान शिव (shiva) को प्रसन्न करने की कोशिश करता है।

कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो भगवान शिव (shiva) को बहुत प्रिय हैं। यदि सावन में इन पौधों को लगा लिया जाए, तो भगवान की विशेष कृपा बरसती है। यह पौधे बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइए, जानते हैं कि वह पौधे कौन-से हैं, जिन्हें सावन के महीने में लगाना शुभ माना जाता है।

शमी का पौधा

हम सभी जानते हैं कि शमी का पौधा भगवान शिव (shiva) को अत्यंत प्रिय है। धार्मिक कार्यों में भी यह पौधा सबसे खास माना जाता है। इसके अलावा सेहत के लिए भी यह बहुत उपयोगी है। इस पौधे के उपयोग से कीटनाशक औषधि बनती है। शमी की पत्तियों में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण पाए जाते हैं। साथ ही शमी की पत्ति भगवान शिव को अर्पित करने से भी वे प्रसन्न होते हैं।

पीपल का पौधा

पीपल के पेड़ की पूजा भारतीय संस्कृति में कई सालों से होती आ रही है। यह पेड़ अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऑक्सीजन का सबसे अच्छा स्रोत पीपल को माना जाता है। आयुर्वेद में भी पीपल के पत्तों को बहुत गुणकारी बताया गया है। ऐसे में आप सावन के महीने में पीपल का पौधा किसी भी जगह रोपित करते हैं, तो आपको बहुत फायदा मिलेगा।

चंपा का पौधा

चंपा का पौधा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यदि सावन के महीने में इसे आप रोपित करते हैं, तो भगवान शिव (shiva) प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाते हैं। इसकी खुशबू बहुत ही अच्छी होती है। यह फूल सफेद और पीले रंग से मिला हुआ होता है। इन फूलों से निकलने वाली खुशबू तनाव को दूर करने में मददगार होती है।

केले का पौधा

केले का पौधा सावन में जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि इससे भगवान शंकर (shiva)  प्रसन्न होते हैं। केले का पौधा भगवान विष्णु को भी अत्यंत प्रिय माना जाता है। ऐसे में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि केले की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में सावन के महीने में इसे जरूर लगाएं।

बेलपत्र का पौधा

बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। सावन के महीने में इसे मुख्य रूप से अर्पित किया जाता है। ऐसे में यदि आप सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा लगाते हैं, तो आपको दोगुना लाभ मिलता है। इस पौधे की पत्तियां, फल औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं। पुराणों में भी इस पौधे के बारे में वर्णन किया गया है।

Tags: sawanSawan 2024
Previous Post

सावन में दिखाई दें शिव से जुड़ी चीजों का सपना, होगी धन और समृद्धि की प्राप्ति

Next Post

सावन में करें शिवपुराण के ये उपाय, सुख-समृद्धि के साथ होगा उद्धार

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
फैशन/शैली

कामकाजी महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

21/07/2026
Shoes
धर्म

कलेश का माहौल बनाती हैं जूतों से जुड़ी ये गलतियां, रहें बचकर

21/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
Next Post
Sawan

सावन में करें शिवपुराण के ये उपाय, सुख-समृद्धि के साथ होगा उद्धार

यह भी पढ़ें

देश मंदी की तरफ बढ़ रहा, सरकार कर रही अनदेखी : पी चिदंबरम

12/11/2020

महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा

19/12/2024
AK Sharma

उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए युद्धस्तर पर चल रहा है काम: एके शर्मा

14/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version