• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में भरपूर बिजली, आपूर्ति में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : श्रीकान्त

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shrikant Sharma

Shrikant Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए शुक्रवार को गोरखपुर, बरेली, सहारनपुर और अलीगढ़ जोन के जनपदों की जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भरपूर बिजली है और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वर्कशॉप में खराब गुणवत्ता के ट्रांसफार्मर बनाने की शिकायतों पर उन्होंने मंडल के सभी जिलों की वर्कशॉप्स का टेक्निकल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मुख्यालय से टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाए। स्टोर की भी सामग्री की जांच सुनिश्चित की जाए। एमडी इसकी निगरानी करेंगे। वितरण क्षेत्र में सुधारों के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर शुरू की गई रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं।

उन्होंने कहा कि नई योजना के तहत नए 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण, ओवरलोड 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, एलटी लाइनों पर एबी केबलिंग, 33 केवी व 11 केवी के फीडरों का विभक्तिकरण, जर्जर तारों को बदलने का कार्य, नए 11 केवी फीडरों का निर्माण, ओवर लोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि, ओवरलोडिंग समाप्त करने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य समेत अन्य आवश्यक कार्य शुरू किए जाने हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति संबंधी बहुत सी समस्याओं का स्थायी निराकरण हो जाएगा।

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, मिलेगी हर संभव सहायता

उन्होंने दक्षिणांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल व पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों से शीघ्र ही प्रस्ताव लेकर कारपोरेशन को भेजने के निर्देश भी दिये।

ट्रांसफार्मर बदलने में अधिक समय लगने, नए मजरों में विद्युतीकरण, आपूर्ति की शिकायतों को गम्भीरता से लिया। उन्होंने आपूर्ति की समस्या पर नाराजगी जताते हुए एमडी डिसकॉम से इसकी स्वयं के स्तर से निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि जब पूरी बिजली दी जा रही है तो रोस्टरिंग नहीं होनी चाहिए यह सुनिश्चित किया जाए। यह भी कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर तत्काल उसे बदला जाए। इसमें विलंब करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक कहीं भी कटौती न हो।

उन्होंने विधायक व सांसद निधि से दिए गए प्रस्तावों पर तत्काल काम करवाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में अधिकारी अवश्य जानकारी दें।

बाढ़ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी

वितरण उपकेंद्रों की समय से टेस्टिंग न होने पर एमडी पूर्वांचल को टेस्ट डिवीजन के कार्यों की समीक्षा व लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एमडी डिस्कॉम को निर्देश दिए कि क्षमता वृद्धि के प्रस्तावों की अपने स्तर पर समीक्षा कर लें। प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएं और जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना भी दी जाए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुनें। 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं के एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

Tags: Lucknow Newsshrikant sharmaup news
Previous Post

एसपी ने दारोगा समेत 15 पुलिस कर्मियों को किया निलम्बित, जानें पूरा मामला

Next Post

टीचर की मुहिम लाई रंग, महिला शिक्षकों के नाम के आगे ‘सुश्री’ या ‘श्रीमती’ लगाना नहीं जरूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
BHU

टीचर की मुहिम लाई रंग, महिला शिक्षकों के नाम के आगे 'सुश्री' या 'श्रीमती' लगाना नहीं जरूरी

यह भी पढ़ें

34 farmers arrested in Noida

नोएडा में 34 किसान गिरफ्तार, धरना देने जा रहे थे दलित प्रेरणा स्थल

05/12/2024
Pension

ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन करने से पहले कर लें ये काम, वरना हो सकती है दिक्कत

24/06/2023
योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया Yogi government's operation mafia

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए निरन्तर सतर्कता बरतना जरूरी : सीएम योगी

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version