• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम किसान सम्मान: मदद छोटी, संबल बड़ा

Writer D by Writer D
22/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पीएम किसान सम्मान (PM Kisan Samman) , देखने में ये मदद भले छोटी हो पर प्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए ये बड़ा संबल है। हर फसली सीजन (रबी,खरीफ और जायज) सीजन के पहले 2000-2000 रुपये के समान किस्त में मिलने वाली इस मदद से समय से सीजन की फसल की तैयारी (पलेवा एवं जुताई) और खाद-बीज जैसे जरूरी कृषि निवेश एकत्र करने में मदद मिल जाती है।

उल्लेखनीय है कि बेहतर उत्पादन में फसल की समय से बोआई का सबसे अधिक महत्व होता है। देर से बोआई करने पर उत्पादन तो घटता ही है। बीज भी अधिक लगता है। इसी तरह अगर पलेवा लगाकर खेत की तैयारी न की जाय तो फसल का जमता ठीक नहीं होता। इस सबका असर पैदावार और अंततः संबंधित किसान पर पड़ता है। इन सभी समस्याओं के समाधान का निदान इस योजना से हो रहा है।

यूपी के किसानों को सर्वाधिक लाभ

आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। आबादी का 75 फीसद हिस्सा ग्रामीण इलाकों में रहता है। इनमें से अधिकांश की आजीविका का जरिया खेतीबाड़ी ही है। स्वाभाविक है कि यहां किसानों की संख्या भी सर्वाधिक है। इनमें से 90 फीसद से अधिक किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी के है। ऐसे में इस तरह की मदद की सबसे अधिक दरकार भी यहां के किसानों को है और यह मिल भी रही है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार उत्तर प्रदेश के 2.60 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान (PM Kisan Samman) योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 11 किश्तों में इनके खाते में सीधे 48311 करोड़ रुपये जा चुके हैं। शीघ्र ही 12 हवीं किस्त भी रिलीज होगी। सरकार की योजना हर पात्र किसान को इस योजना से लाभान्वित कराने की है। यही वजह है कि जो पात्र नहीं है उनको इस योजना से छांटने और जो पात्रता के बावजूद छूट गये हैं उनको जोड़ने के लिए तीन महीने से कृषि विभाग ई- के वाई सी का अभियान भी चला रहा है।

गांधी जयंती पर मातृभूमि योजना लांच करेगी योगी सरकार

उल्लेखनीय है कि किसानों के हित के लिहाज से इस बेहद महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से ही की थी।

Tags: cm yogifarmersLucknow NewsPM Kisan Samman
Previous Post

गांधी जयंती पर मातृभूमि योजना लांच करेगी योगी सरकार

Next Post

यूपी में ट्रांसजेंडरों को मिली पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Transgenders

यूपी में ट्रांसजेंडरों को मिली पहचान

यह भी पढ़ें

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

16/09/2021

29 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी बढ़त, जानें नए रेट

06/01/2021
Actress Rakul Preet Singh to work in the film Woman Centric

वुमन सेंट्रिक फिल्म में काम करने वाली हैं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version