• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

QUAD Summit: आपसी विश्वास और डिटरमिनेशन, लोकतांत्रिक शक्तियों को देगा नई ऊर्जा : मोदी

Writer D by Writer D
24/05/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को जापान में आयोजित क्वाड शिखर वार्ता (QUAD Summit) में अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि चार देशों के इस गठबंधन ने विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक सकारात्मक एजेंडा लेकर चल रहा है और आने वाले समय में ”फोर्स फॉर गुड” (Force for Good) के रूप में इसकी छवि और सुदृढ़ होती जाएगी।

जापान में आयोजित क्वाड शिखर वार्ता में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलिया के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शामिल हुए हैं।

अपने शुरुआती वक्तव्य में प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि इतने कम समय में क्वाड समूह ने विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। आज क्वाड का क्षेत्र व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, हमारा डिटरमिनेशन, लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है।

उन्होंने कहा कि क्वाड के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक मुक्त खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहन मिल रहा है, जो हम सभी का साझा उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के एमआईएस पोर्टल की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के वाबजूद, हमने वैक्सिन-डिलिवरी, जलवायु कार्रवाई, लचीली सप्लाई चैन, आपदा प्रतिक्रिया और आर्थिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया है। इससे इंडो-पैसेफिक में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने कहा कि क्वाड इंडो-पेसिफिक क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक एजेंडा लेकर चल रहा है। इससे क्वाड की छवि एक ”फोर्स फॉर गुड” (Force for Good) के रूप में और भी सुदृढ़ होती जाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री किशिदा का शानदार आथित्य के लिये धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री एंथोनी को चुनाव में विजय के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के 24 घंटे के बाद ही प्रधानमंत्री एंथोनी का क्वाड में शामिल होना हमारी मित्रता की ताकत और इसके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Tags: # world newsdelhi newsforce for goodinternational NewsNational newspm modi in tokyoquad summit
Previous Post

केदारनाथ जा रही स्कार्पियो खड़े ट्रक में घुसी, पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

खुलते ही लाल निशान पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स भी लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Share Market

खुलते ही लाल निशान पर पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स भी लुढ़का

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’, तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर बोले योगी

03/12/2023
Helicopter Crash

बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा हादासा, रेसक्यू में लगा वायु सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

02/10/2024
Building construction and development bye-laws- 2025

सीएम योगी के मार्गदर्शन में 30 मई तक लागू होगी भवन निर्माण और विकास उपविधि- 2025

12/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version