• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं भी वही पीता हूं…, केजरीवाल के यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर PM मोदी का बड़ा हमला

Writer D by Writer D
29/01/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के घोंडा में चुनावी रैली को संबोधित किया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर के दावों को लेकर पलटवार किया। पीएम मोदी ने यमुना नदी में गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा।

पीएम मोदी (PM Modi) ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दिल्ली कह रही है कि अब आप-दा के झूठे वादे नहीं चलेंगे। अब दिल्ली की जनता बीजेपी की डबल इंजन की सरकार चाहती है। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनवाए और हर घर तक पानी पहुचाए।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। इनकी बेशर्मी देखिए कि ये हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। इन्हें यमुना की सफाई नहीं करनी है लेकिन इस तरह के बयान से इनका चौंकाना वाला चरित्र सामने आता है। ये बेशर्मी है, बेईमानी है और बदनीयती है।

इनका पाप कभी माफ नहीं हो सकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग दिल्लीवालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि हमारे पूर्वांचली साथी हर साल गंदगी में छठी मईया की पूजा करें। अपने राजनीतिक स्वार्थ में आप-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है। इनका पाप कभी माफ नहीं हो सकता है। इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। भले आपका ईकोसिस्टम आपके इस पाप को ढकने की कोशिश करे लेकिन दिल्ली नहीं भूल सकती। हरियाणा का एक-एक बच्चा नहीं भूल सकता।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। हार के डर से आप-दा वाले बौखला गए हैं। हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं क्या? क्या हरियाणा वालों के परिवार बाल-बच्चे दिल्ली में नहीं रहते क्या? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं? हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है। पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है। हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाले हमारे सारे न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सभी पीते हैं। क्या जजों को मारने के लिए जहर देंगे? क्या बोल रहे हो? क्या देश के न्ययााधीशों को मारने का षडयंत्र चल रहा है?

5 फरवरी को आप-दा जाएगी और बीजेपी आएगी

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पांच फरवरी को आप-दा जाएगी और बीजेपी आएगी। पीएम ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि मुझे एक मौका दीजिए। मैं अपने परिवार की तरह आपका ध्यान रखूंगा।

प्रयागराज महाकुंभ हादसे से अत्यंत दुखी हूं… PM मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

उन्होंने महाकुंभ के हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि मैं इस घटना से व्यथित हूं। मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों श्रद्धालु वहां पहुंचे थे। कुछ पुण्यात्माओं को खोना दुखद है। मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है। मैं इस मामले में उत्तर प्रदेश की सरकार के संपर्क में हूं। इस घटना की वजह से स्नान की प्रक्रिया को कुछ घंटों के लिए रोका गया लेकिन अब यह दोबारा शुरू हो गया है और अब सब ठीक है।

Tags: delhi electionspm modi
Previous Post

GATE और JAM 2025 के प्रयागराज में होने वाली एक्जाम सेंटर बदले, अब इस शहर में होगी परीक्षा

Next Post

भगवान के दूत बन कर आये यूपी पुलिस के जवान

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
UP police personnel came as God's messengers

भगवान के दूत बन कर आये यूपी पुलिस के जवान

यह भी पढ़ें

tridha choudhary

इस एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी फोटोज, देख कर फैंस के उड़ गए होश

08/07/2021
Foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 29 करोड़ डॉलर तक हुआ कम

03/01/2021
Shahjahanpur scandal

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version