• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवादा में गरजे पीएम मोदी, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोल रही है कांग्रेस

Writer D by Writer D
07/04/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवादा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर आज जोरदार हमला किया और कहा कि वह टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोल रही है और कह रही है कि राजस्थान या देश के अन्य हिस्से के लोगों का जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने से क्या वास्ता है ।

श्री मोदी (PM Modi) ने रविवार को नवादा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान में भाषण के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का राजस्थान या देश के अन्य हिस्सों से क्या लेना देना है। प्रधानमंत्री यहां आकर धारा 370 की बात क्यों करते हैं । उन्होंने कहा कि उनकी यह बात सुनकर उन्हें शर्म आई । क्या जम्मू कश्मीर हमारा नहीं है ।

श्री मोदी (PM Modi) ने सख्त लहजे में कहा कि कांग्रेस के लोग सुन लें और समझ लें, जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है और उसकी रक्षा हमें करनी है । बिहार, राजस्थान के साथ देश के अन्य हिस्से के अनेक नौजवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है । कितने ही वीर जवान जम्मू-कश्मीर को बचाने के लिए तिरंगा में लिपट करके लौटे हैं । ऐसे शहीद जवानों के परिवार से यह पूछना कि उनका धारा 370 से क्या लेना देना, शर्मनाक है ।

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा गाजियाबाद

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का ही प्रभाव है कि ये लोग (कांग्रेसी) ऐसी भाषा बोलने लगे हैं। ऐसी भाषा बोलने वालों और शहीदों के अपमान करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भारत के एक और विभाजन करने की बात करते हैं ।

कांग्रेस के एक नेता तो खुलेआम बयान दे रहे हैं कि वह दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। जनता ऐसी सोच रखने वाली पार्टी को इस चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी ।

Tags: bihar newslok sabha elections 2024National newsnawada rallypm modi
Previous Post

श्रीनिवास पलिया को मिली Wipro की कमान, इतने साल के नियुक्त हुए CEO-MD

Next Post

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अप्रैल से, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
उत्तराखंड

शारदा रिवरफ्रंट की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, 10 माह में 10% काम पर मांगी जवाबदेही

01/10/2026
Next Post
Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अप्रैल से, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

यह भी पढ़ें

rahul salman

राहुल वैद्द से सलमान खान बोले- वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड में है

17/11/2020
विक्की, अक्षय के बाद अब भूमि और शुभांगी हुए कोरोना का शिकार

विक्की, अक्षय के बाद अब भूमि और शुभांगी हुए कोरोना का शिकार

05/04/2021
CBSE

CBSE Term 2 Exam कल से शुरू, जानें जरूरी गाइडलाइंस

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version