• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी के डॉक्टरों से बात करते हुए भावुक हुए PM मोदी, कहा- कोरोना ने हमारे कई अपनों को छीना

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ संवाद करने के बाद अब फील्ड में काम करने वालों का भी हौसला बढ़ा रहे हैं।

वाराणसी के डॉॅक्टर्स के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ तथा अन्य मेडिकल कर्मियों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री सेकेंड स्ट्रेन की स्थिति के साथ ही थर्ड स्ट्रेन पर तैयारी की जानकारी लेने के साथ अपने सुझाव भी दिया। इस दौरान वाराणसी के जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

डॉक्टरों से बात करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। पीएम ने कहा कि कोविड के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमने कई अपनों को खो दिया है।

Reviewing COVID-19 situation in Kashi with doctors and frontline workers working there. https://t.co/eIg562g009

— Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2021

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का धन्यवाद देता हूं। विशेष रूप से हमारे डॉक्टर्स, नर्सेस और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने जो काम किया, वो सराहनीय है। इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है, मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमें कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ रहा है। इस बार संक्रमण दर भी पहले से कई गुना ज्यादा है, मरीजों को ज्यादा दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ रहा है। इससे हमारे स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव पड़ा है।

पीएम मोदी ने वाराणसी के डॉक्टरों से बात करते हुए कहा कि हमने वाराणसी में कोविड को कंट्रोल करने में सफलता पाई है, लेकिन अभी फोकस वाराणसी और पूर्वांचल के गांवों को बचाने पर होना चाहिए। पीएम मोदी ने इस दौरान नया मंत्र दिया कि अब हमें जहां बीमार, वहीं उपचार के मंत्र को फॉलो करना है।

ब्लैक फंगस पर भी चेताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना की सेकंड वेव में हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा है। वैक्सीन की सुरक्षा के चलते काफी हद तक हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाए हैं, यही सुरक्षाकवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी है। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन को सभी को जिम्मेदारी समझना है और इसे लगवाना है।

BJP संसद अर्जुन सिंह को CID का नोटिस, 25 मई को हाजिर होने का आदेश

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई एक अदृश्य, धूर्त किस्म के रूप बदलने वाले दुश्मन के खिलाफ है। ऐसे में हमें हमेशा सतर्क रहना होगा, पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को बचाना जरूरी है और इस ओर कदम उठाना जरूरी है।

पीएम मोदी ने ब्लैक फंगस का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि इस बीमारी से सतर्क रहना है और एक्शन लेना है। पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस वक्त में जनता की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है, लेकिन हमें अपने काम में लगे रहना है और उनके दुख को कम करना है।

Tags: National newspm modiup newsvaranadi news
Previous Post

BJP संसद अर्जुन सिंह को CID का नोटिस, 25 मई को हाजिर होने का आदेश

Next Post

बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, प्राइवेट स्कूल-कॉलेज अपने शिक्षकों को फौरन करें वेतन भुगतान

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
corona

बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, प्राइवेट स्कूल-कॉलेज अपने शिक्षकों को फौरन करें वेतन भुगतान

यह भी पढ़ें

Wheat procurement will start in the state from Monday

शुक्रवार और शनिवार को किसानों से अधिक धान खरीदेगी योगी सरकार

24/09/2021
jp nadda

सपा शासन में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे, योगी सरकार में जेल में बंद है : जेपी नड्डा

22/02/2022
PAN Card

घर बैठे आसानी से करें PAN कार्ड अप्लाई, यहां जाने पूरी प्रक्रिया

26/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version