• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडेन समेत 22 देशों के नेताओं को छोड़ा पीछे

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 75% है।

इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की 41% की रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं। रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्‍ट्रपति आंद्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर रहे, जिन्हें 63% लोगों ने वोट किया। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस रहे, जिन्हें 58% लोगों ने पसंद किया। यह सर्वे इस साल 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच किया गया था।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गिरी लोकप्रियता

द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, भारत में कोरोना की दूसरी लहर (मई 2021) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की डिसअप्रूवल रेटिंग (लोकप्रियता में गिरावट) पीक पर थी। तब कोरोना के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया था। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस मुश्किल हालात से जल्द ही निजात पा लिया।

मई 2020 में सबसे ज्यादा 84% पर थी अप्रूवल रेटिंग

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की अप्रूवल रेटिंग मई 2020 में सबसे ज्यादा 84% पर थी। तब भारत कोरोना महामारी से बाहर निकल रहा था। इसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग बेहतर हुई है। जून में PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66% थी। मोदी की डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है। करीब 25% की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।

ट्विटर पर दिनभर ट्रेंड किया ड्रग माफिया के खिलाफ योगी का अभियान

ऐसे बनती है अप्रूवल-डिसअप्रूवल रेटिंग

द मॉर्निंग कंसल्ट अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग 7 दिनों के मूविंग एवरेज के आधार पर निकालती है। इस कैलकुलेशन में 1 से 3 प्रतिशत तक का प्लस-माइनस मार्जिन होता है। यानी अप्रूवल और डिसअप्रूवल रेटिंग में 1 से 3 प्रतिशत तक की कमी या वृद्धि हो सकती है। इस आंकड़े को तैयार करने के लिए मॉर्निंग कंसल्ट ने भारत में करीब 2126 लोगों का ऑनलाइन इंटरव्यू किया था।

Tags: delhi newsNational newspm modi
Previous Post

मुख्यमंत्री की विधानसभा सदस्यता रद्द, निर्वाचन आयोग जारी करेगा अधिसूचना

Next Post

ऋषिकेश AIIMS में पीडियाट्रिक आईसीयू का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

CM भगवंत मान के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोप, CBI करेगी जांच

05/10/2026
Premananda Maharaj
Main Slider

संत प्रेमानंद की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, सीएम को पत्र

05/10/2026
उत्तराखंड

त्रिवेंद्र रावत ने बांसुरी स्वराज से की भेंट, नवीन दायित्व पर दी शुभकामनाएं

05/10/2026
Main Slider

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

05/10/2026
Next Post
CM Dhami

ऋषिकेश AIIMS में पीडियाट्रिक आईसीयू का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

reliance-future

फ्यूचर रिटेल के कुछ स्टोर्स को रिलायंस ने लिया अपने हाथों में

26/02/2022
car bomb blast

मुरादाबाद : मदरसा परिसर में जोरदार विस्फोट, घायल दिल्ली रेफर

27/09/2020
shekhar suman

सुशांत सिंह राजपूत केस में शेखर सुमन बोले- उसके घर में देर है अंधेर नहीं

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version