• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषिकेश AIIMS में पीडियाट्रिक आईसीयू का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नवनिर्मित पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि एम्स की आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि समीपवर्ती अन्य प्रदेशों के मरीजों को भी उपचार मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम्स संस्थान राज्य के मेडिकल कॉलेजों के विकास में भी अपनी महती भूमिका निभाएगा।

शुक्रवार को एम्स के बाल रोग विभाग के 16 बेड के पीडियाट्रिक पल्मोनरी एवं इन्टेंसिव केयर यूनिट का मुख्यमंत्री धामी ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एम्स उत्तराखंड ही नहीं, आसपास के उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के मरीजों के सफल उपचार का भी सबसे प्रमुख केंद्र है, जहां लोगों को विश्वसनीय इलाज मिलता है। उन्होंने बताया कि एम्स चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने के साथ ही हर रोज हजारों लोगों को ओपीडी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

CM Dhami participated in the meeting held at AIIMS, Rishikesh – News Cubic  Studio

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने उधमसिंह नगर में एम्स के कुमाऊं कैंपस की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने एम्स ऋषिकेश को निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई है। इससे कुमाऊं मंडल व उप्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हमारे लिए चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना चुनौती साबित हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में एम्स संस्थान संरक्षक की भूमिका निभाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के लिए एक चिकित्सक की बेहतर शिक्षा के साथ ही उसका व्यवहार कुशल होना भी जरूरी है।

नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडेन समेत 22 देशों के नेताओं को छोड़ा पीछे

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि एम्स ऋषिकेश का कुमाऊं कैंपस जल्द ही कुमाऊं मंडल के लोगों को सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसके लिए उधमसिंह नगर में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में सतत कार्य कर रहा है और जल्द एम्स चिकित्सा के क्षेत्र में शिखर पर होगा। उन्होंने कहा कि संस्थान देश के नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कृत संकल्पित है और इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के AIIMS में बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई का किया  उद्घाटन - dhami inaugurates pediatric intensive care unit at aiims rishikesh

प्रो. सिंह ने कहा कि संस्थान में पीडियाट्रिक पल्मोनरी एवं इन्टेंसिव केयर यूनिट के शुभारंभ होने से मरीजों के साथ-साथ डीएम कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी मदद मिलेगी।

पीडियाट्रिक पल्मोनरी एंड इन्टेंसिव केयर यूनिट (पीकू) के बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. नवनीत बट ने बताया कि इस नई यूनिट में कुल 16 बेड की सुविधा है। यूनिट में एक माह से अधिक और 18 साल से कम उम्र के उन बच्चों को भर्ती करने की सुविधा है, जो विभिन्न प्रकार की गंभीर किस्म की बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई यूनिट में 8 इन्टेंसिव केयर बेड, 6 हाई डिपेन्डेंसी यूनिट (एचडीयू) बेड और 2 आइसोलेशन बेड बनाए गए हैं।

संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में संस्थान की ओर से कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन प्रो. मनोज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव मित्तल व डीन एग्जाम प्रो. जया चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री धामी, वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल व ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

Tags: AIIMSNational newsrishikesh newsUttarakhand News
Previous Post

नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडेन समेत 22 देशों के नेताओं को छोड़ा पीछे

Next Post

सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज का सपना उप्र में सपना ही रह गया: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
Akhilesh

सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज का सपना उप्र में सपना ही रह गया: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव akhilesh yadav

लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहुमत का रोडरोलर चलाकर अन्नदाता को न कुचले सरकार : अखिलेश यादव

13/12/2020
stock market

Share Market Tips: जल्द ही बाजार में आएगी भारी गिरावट

13/12/2020
ITI

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन 10 दिसंबर तक करें आवेदन

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version