• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज का सपना उप्र में सपना ही रह गया: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh

Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि उप्र में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। जनता स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाओं की लगातार शिकार हो रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह आलम तब है जब मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ आदेश-निर्देश दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के बार-बार शर्मिंदा होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहे हैं। ऐसी दुर्व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई।

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पिता को पीठ पर ले जाकर इलाज के लिए बेटा भटकता रहा। सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर ही नहीं मिल सका। गर्भवती महिलाएं वार्ड तक लगभग 100 मीटर पैदल चलने के लिए मजबूर हैं।

ऋषिकेश AIIMS में पीडियाट्रिक आईसीयू का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

भाजपा राज में हालत यह है कि गोण्डा के जिला अस्पताल में जीतेजी बीमार को स्ट्रेचर नहीं मिला। बुजुर्ग की जान गई, बेटे की गोद में दम तोड़ा फिर मृत्यु के बाद शव वाहन भी नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज का सपना उत्तर प्रदेश में सपना ही रह गया है। सरकारी अस्पतालों में बेड-वेंटिलेटर का खेल चल रहा है। मरीज हलकान होकर इधर से उधर भटकते रहते हैं। भाजपा सरकार की संवेदना जागती नहीं है। गरीब सड़क पर मरने को विवश है। मुख्यमंत्री के सभी दावे थोथे और खोखले नजर आ रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

ऋषिकेश AIIMS में पीडियाट्रिक आईसीयू का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Next Post

निर्यातक 2025 की उपलब्धियों को लेकर बनाएं योजनाः वीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
CM Dhami

निर्यातक 2025 की उपलब्धियों को लेकर बनाएं योजनाः वीएम धामी

यह भी पढ़ें

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

01/08/2024
cm yogi

अब कोई मजदूर फुटपाथ पर सोने को नहीं होगा मजबूर : योगी

30/03/2021

‘टप्पू’ ने ‘बबीता जी’ के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version