• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल किले से पीएम मोदी ने दिया नया मंत्र, बोले- “यही समय है, सही समय है”

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी के साथ देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव के जश्न की शुरुआत हो गई है।

लालकिले से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आज कोरोना संकट से लेकर अन्य चुनौतियों की बात की, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से ऐलान किया कि देश के सभी सैनिक स्कूलों को अब देश की बेटियों के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ‘यही समय है, सही समय है’ का नया मंत्र भी फूंका।

लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज आजादी के अमृत महोत्सव के इस पर्व पर देश अपने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, रानी लक्ष्मीबाई, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर समेत अन्य सभी को आज देश याद कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जय-पराजय आते रहे, लेकिन मन में बसी हुई आजादी की आकांक्षा कभी खत्म नहीं हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में देश के डॉक्टरों, वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाने का काम किया, करोड़ों लोगों ने पल-पल जनसेवा की है। आज देश के कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन में कई लोगों की जान गई है, उन्हें देश याद करता है। पीएम मोदी ने इस दौरान ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई दी, पीएम मोदी ने यहां सभी खिलाड़ियों के लिए तालियां बजवाईं।

पीएम मोदी ने कहा कि बंटवारे का दर्द आज भी हिन्दुस्तान के सीने को छलनी करता है, ये पिछली सदी की सबसे बड़ी शताब्दियों में से एक है। भारत ने फैसला लिया है कि 14 अगस्त को हर साल अब विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा। जो लोग बंटवारे के समय अत्याचार सहा, अब उन लोगों का सम्मान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना काल बहुत चुनौतियों के साथ आया, देश ने इन मुश्किलों का मिलकर सामना किया। ये हमारी ताकत है कि आज वैक्सीन के लिए हमें किसी बाहरी देश पर निर्भर नहीं होना पड़ा, अगर भारत के पास अपनी वैक्सीन नहीं होती तो क्या होता। पोलियो की वैक्सीन पाने में भारत को कई साल गंवाने पड़े, लेकिन इतने बड़े संकट के दौरान हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया।

Tags: 75th Independence Daycm yogidelhi newsIndependence DayIndependence Day 2021pm modired fort
Previous Post

तेज रफ्तार ने ले ली मां-बेटे की जान, आरोपी चालक गिरफ्तार

Next Post

हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हुई, 1800 से अधिक लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
Haiti earthquake

हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हुई, 1800 से अधिक लोग घायल

यह भी पढ़ें

Rhea Chakraborty

NCB के सामने रिया ने कबूला, भाई शौविक के जरिए सुशांत के लिए मंगवाती थीं ड्रग्स

07/09/2020
CM Dhami

CM ने रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश

30/01/2026
AK Sharma

एके शर्मा ने बाराबंकी के 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र बडेल व जेपी नगर का किया औचक निरीक्षण

13/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version