• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलेंगे: PM मोदी

Writer D by Writer D
30/05/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काराकाट। बिहार के काराकाट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 48520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है। यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। साथ ही साथ पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज बिहार में इतनी बड़ी तादात में माताओं-बहनों का आना, अपने आप में बिहार में मेरे इतने कार्यक्रमों की ये सबसे बड़ी शानदार घटना है। मैं माताओं-बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’

आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कहा दिया था कि आतंक और आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती से मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आज जब मैं बिहार आया हूं, तो अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था… हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया।’

अभी तो मैने कुछ किया भी नहीं और …, पाकिस्तान के आतंक पर पीएम मोदी की हुंकार

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, ‘भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है, ये पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी। जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे, हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में उनको भी घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकाने हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए। ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है।’

BSF के जाबांज सुरक्षा की अभेद चट्टान- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी BSF का भी अभूतपूर्व पराक्रम और अदम्य साहस देखा है। हमारी सीमाओं पर तैनात BSF के जाबांज सुरक्षा की अभेद चट्टान हैं। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। यही मातृभूमि की सेवा का पवित्र कर्तव्य निभाते हुए 10 मई को सीमा पर BSF सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं बिहार के इस वीर बेटे को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मैं आज बिहार की धरती से फिर दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जो ताकत दुश्मन ने देखी है, दुश्मन समझ ले कि ये तो हमारे तरकश का केवल एक ही तीर है।’

आतंक का फन फिर कुचलेंगे- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी ही, न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा, तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा। हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है, फिर वो चाहे सीमा पार हो या देश के भीतर हो। बीते वर्षों में हमने हिंसा और अशांति फैलाने वालों का कैसे खात्मा किया है, बिहार के लोग इसके साक्षी हैं।’ पीएम मोदी ने नक्सलवाद खत्म करने का भी जिक्र किया और सरकार की योजनाएं के बारे में जानकारी दी।

अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘मुंह पर नकाब लगाए, हाथों में बंदूक थामें नक्सली कब कहां सड़कों पर निकल आएं, हर किसी को ये खौफ रहता था। नक्सल प्रभावित गांव में न तो अस्पताल होता था, न मोबाइल टावर, कभी स्कूल जलाए जाते थे, कंही सड़क बनाने वालों को मार दिया जाता था। इन लोगों का बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान पर कोई विशवस नहीं था। 2014 के बाद हमने इस दिशा में और तेजी से काम किया, हमने माओवादियों को उनके किए की सजा देनी शुरू की। 2014 से पहले देश में 125 से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क भी दे रही है, रोजगार भी दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। शांति, सुरक्षा, शिक्षा और विकास गांव-गांव तक बिना रुकावट के पहुंचेंगे।

Tags: bihar newspm modi
Previous Post

Ankita Bhandari Case: हत्या के तीनों आरोपी दोषी करार, तीन साल बाद आया फैसला

Next Post

370 पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने की मोदी सरकार की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
Salman Khurshid

370 पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने की मोदी सरकार की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर एक ग्रीन-फील्ड परियोजना : योगी

28/07/2021
health department

UP Budget 2022: बजट में दिखी स्वास्थ्य महकमे के विकास की झलक

26/05/2022
SDM Hari Giri has taken charge on the instructions of the DM.

डीएम के निर्देश पर प्रभावितों के द्वार-द्वार दौड़ रहे प्रशासन के अधिकारी, प्रभावितों का जान रहे हाल

22/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version