• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान संकट पर PM मोदी ने की अहम बैठक, कहा- अफगान भाइयों-बहनों की मदद की जाए

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान के हालात को लेकर पीएम आवास 7 LKM पर आज मंगलवार को बड़ी बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि भारत आने वाले हर अल्पसंख्यक की मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को आने वाले दिनों में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत को न केवल अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि हमें उन सिख और हिंदू अल्पसंख्यकों को भी शरण देनी चाहिए जो भारत आना चाहते हैं, और हमें हरसंभव मदद भी प्रदान करनी चाहिए। मदद के लिए भारत की ओर देख रहे हमारे अफगान भाइयों और बहनों की मदद की जाए।

बैठक में पीएम मोदी के प्रधान सचिव डॉक्टर पीके मिश्रा, एनएसए अजित डोभाल और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि बैठक में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राजदूत रुद्रेंद्र टंडन भी मौजूद थे। राजदूत टंडन काबुल से आने वाली उड़ान से आज जामनगर में उतरे।

अफगानिस्तान के लिए स्पेशल नंबर जारी

इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज मंगलवार को विदेश मंत्रालय की ओर से 24 घंटे चलने वाले विशेष अफगानिस्तान सेल के नंबर भी जारी किए। स्पेशल सेल को अफगानिस्तान से प्रत्यावर्तन और अन्य अनुरोधों के समन्वय के लिए स्थापित किया गया है।

Phone numbers: +91-11-49016783, +91-11-49016784, +91-11-49016785

WhatsApp number: +91-8010611290

E-mail: SituationRoom@mea.gov.in

दूसरी ओर, सी-17 ग्लोबमास्टर प्लेन काबुल से 120 भारतीयों को लेकर आज भारत आ गया. सी-17 ग्लोबमास्टर प्लेन को पहले गुजरात के जामनगर में रोका गया। फिर इसे हिंडन एयरबेस लाया गया। वापस आने वालों में भारतीय दूतावास के कई कर्मचारी, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और कुछ भारतीय पत्रकार शामिल हैं। भारतीय दूतावास के सभी लोग लौट आए हैं।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान पर कब्जा होने के बाद तालिबान ने तहरीक ए तालिबान कमांडर, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी और लड़ाकों को छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि उसने करीब 2300 आतंकियों को छोड़ दिया है।

Tags: afgan airliftafganistan newsdelhi newspm moditaliban news
Previous Post

एक जिला-एक उत्पाद योजना एमएसएमई के लिए गेम चेंजर साबित हुई :  सहगल

Next Post

भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया : अखिलेश

यह भी पढ़ें

CM Samuhik Vivah Yojna

गरीब की बेटी का सहारा बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

15/10/2022
3 planets will transit

ऐसे लोग आसानी से बना देते हैं बेवकूफ

21/01/2025
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

हाईकोर्ट का फैसला, कहा- अपराध की सूचना देने पर तथ्य छिपाने का आरोप सही नही

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version