• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया : अखिलेश

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और उत्पीड़न, हिंसा, अराजकता से लोग डरे हुये हैं।

श्री यादव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश की दुष्कर्म पीड़िता महिला के आत्मदाह की घटना से यूपी शर्मसार है। महोबा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जिंदा जला दिया गया। ऐसी घटनायें भाजपा सरकार की विफलता का परिचायक है।

मथुरा में दिनदहाड़े करोड़ों की और गोरखपुर में लाखों की लूट ने एनकाउण्टर वाली भाजपा सरकार के समय ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी गयी है। ऐसा लग रहा है कि यूपी में अपराधियों ने भाजपा सरकार का ही एनकाउण्टर कर दिया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने आखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट-पाट किया। यही हाल पूरे प्रदेश का है।

जन आशीर्वाद यात्रा को मिला भारी जन समर्थन : अजय भट्ट

श्री यादव ने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य ही है कि मुख्यमंत्री कानून का पालन कराने की जगह पुलिस-प्रशासन को ठोको नीति की शिक्षा देते है। सरकारी सत्ता के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मकान ढ़हाये जा रहे है। यह सरकार जेसीबी मानसिकता से कार्य कर रही है। जिसके तहत असहमति की आवाज को दबाया जा रहा हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा ने समाज में राजनैतिक शत्रुता पैदा की है। जिस शासन तंत्र को अपराध रोकने का कार्य करना चाहिए वह सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले लोगों को निपटाने में लगी है। भाजपा ने संविधान का मजाक बना दिया हैं अपराधी सत्ता संरक्षण में सफेदपोश बन गये है और बेगुनाहों को जेलों में ठूंस दिया जा रहा। भाजपा सरकार ने यूपी को अपराध प्रदेश बना दिया है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

तालिबान संकट पर PM मोदी ने की अहम बैठक, कहा- अफगान भाइयों-बहनों की मदद की जाए

Next Post

मालगाड़ी की पांच बोगियां हुई बेपटरी, मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते… शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं पत्नी, मंच पर छलके आंसू

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तेजी से बना रही सुरक्षित और सुविधाजनक पिंक टॉयलेट

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post

मालगाड़ी की पांच बोगियां हुई बेपटरी, मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी

यह भी पढ़ें

A family troubled by land dispute attempted suicide

चकमा देकर आरोपी बाइक चोर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

29/09/2021
Yogi

योगी के यूपी में गुमनाम नायकों के सम्मान का अमृत काल

24/08/2022
Bike Taxi Captains

योगी सरकार रैपिडो के बाइक टैक्सी कैप्टन को देगी सीपीआर और फर्स्ट एड प्रशिक्षण

26/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version