• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’, पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

Writer D by Writer D
24/04/2024
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अम्बिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने इंडिया ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

प्रधानमंत्री (PM Modi ) ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिखाई दे रही है। कांग्रेस की नजर आपके मकान, दुकान और खेत पर है जो आपकी संपत्ति पर नजर जमाए हुए है और लूटना चाहते हैं।

गौरतलब है कि श्री पित्रोदा ने संपत्ति वितरण को लेकर एक विवादति बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा था “अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है।”

श्री मोदी (PM Modi ) ने कहा कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ और जिंदगी के बाद भी रहेगी। प्रधानमंत्री ने आज छत्तीसगढ के सरगुजा सम्भाग के सूरजपुर जिले के जम्हूरी मैदान में महारैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, मंत्री रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक रेणुका सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।

श्री मोदी (PM Modi )  ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, हिंसा फैलाने वालों को शहीद बता रही है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। कांग्रेस की ऐसी ही करतूतों के कारण वह देश का भरोसा खो चुकी है।

‘मरने के बाद आधी संपत्ति जनता को दो’, सैम पित्रोदा ने किया विरासत टैक्स का समर्थन

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मध्यम वर्ग पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं, अब कांग्रेस का कहना है कि वो विरासत कर लगाएगी। जिसमें माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी, बल्कि कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी आपसे छीन लेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल मंत्र है, “आपके जीवित रहने तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे तो आप पर विरासत कर का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।”

Tags: ambikapur newsChhattisgarh newsinheritance taxNational newspm modiSam Pitroda
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण

Next Post

प्रीति जिंटा की वापसी, ”लाहौर 1947” की शूटिंग शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

04/05/2026
CM Dhami
Main Slider

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल : मुख्यमंत्री धामी

04/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना लागू, नई ट्रांसफर पॉलिसी को भी मंजूरी

04/05/2026
Next Post
Preity Zinta

प्रीति जिंटा की वापसी, ''लाहौर 1947'' की शूटिंग शुरू

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

साइबर फ्रॉड पर नकेल के लिए सरकार का बड़ा एक्शन, 6 लाख मोबाइल फोन बंद, 65 हजार URLs किए ब्लॉक

24/09/2024
murder

शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या

16/10/2020
Farmer Protest

नेताओं से दूरी बनाएं किसान

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version