• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित

Writer D by Writer D
21/11/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi honoured with Guyana's highest honour

PM Modi honoured with Guyana's highest honour

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  को सम्मानित किया। गुयाना के राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित करने के बाद अभिभाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक स्तर पर अलग-अलग देशों के लिए असाधारण सेवा कर रहे हैं। उनकी सकुशल राजनीतिज्ञता और भारत और गुयाना के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली ने कहा कि प्रौद्योगिकी, नई खोजों और डिजिटलीकरण का इस्तेमाल करके दोनों देशों के बीच की खाई को बढ़ाने नहीं बल्कि उसे कम करने पर काम किया जाना चाहिए। प्रगति की ओर बढ़ाया गया ये कदम दोनों देशों के बीच के गैप और गरीबी को कम करने करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनिया के सभी देशों को एक साथ लाने के लिए किया जाना चाहिए। भारत नई टेक्नोलॉजी और खोज का समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कैरीकॉम में गुयाना को याद दिलाया कि आप भी इस कैरीकॉम परिवार के सदस्य हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ये द्विपक्षीय बैठक काफी अलग थी। यहां कैरेबियाई देशों बीच विचारों का आदान-प्रदान बेहतर हुआ।

गुयाना के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा भारत

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि मैंने गुयाना के राष्ट्रपित डॉ. इरफान अली से बातचीत के दौरान भारत के लोगों के लिए प्यार और स्नेह को महसूस किया है। उन्होंने कहा कि मुझे मिला ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। भारत गयाना के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। दो लोकतांत्रिक देशों के रूप में हमारा ध्यान सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों के बीच नहीं बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है। अनेक नदियों से सुसज्जित गुयाना को लैंड ऑफ वाटर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यहां की नदियां कल्चरल आइडेंटिटी का हिस्सा रही हैं। उसी प्रकार भारत की गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी पवित्र नदियां हमारी प्राचीन सभ्यता का जन्मस्थल रही हैं।

हाल ही में हुए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के लिए सम्मान

पीएम मोदी को गुयाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को बारबाडोस ने भी अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की थी। इसके पहले डोमिनिका ने ‘द डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से और नाइजीरिया के दूसरे सबसे बड़े सम्मान ‘ द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Tags: guyana newsinternational Newspm modi
Previous Post

फांसी वाले बैरक में रखा…’, आजम खान से जेल में मुलाकात के बाद बोले चन्द्रखेशर रावण

Next Post

खुदाई के दौरान दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
Wall Collapse

खुदाई के दौरान दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर घायल

यह भी पढ़ें

6 अप्रैल राशिफल: मिथुन-कन्या राशिवालों का चमकेगा भाग्य

06/04/2022
noble prize

पत्रकार ने 800 करोड़ में बेच दिया नोबल प्राइज़, हैरान कर देगी वजह

21/06/2022

बेंगलुरु पहुंचा यूक्रेन में जान गंवाने वाले मेडिकल छात्र नवीन का शव, CM बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version