• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर के ‘फ्लेदर’ और वाराणसी की गुलाबी मीनाकरी के कायल हुए प्रधानमंत्री मोदी

Writer D by Writer D
03/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
pm modi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 (GBC 3.0) में लगी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने विभिन्न स्टॉल्स का जायजा लिया। इस दौरान कई स्टाल्स पर रुककर उन्होंने प्रोडक्ट की खूबियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की गुलाबी मीनाकरी और कानपुर के इंक्यूबेशन सेंटर में इंक्यूबेटेड स्टार्टअप कंपनी ‘फ्लेदर’ नाम के स्टॉल पर जाकर बातचीत भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से  फ्लेदर से बनी चप्पलों का इस्तेमाल वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में इस्तेमाल किए जाने के लिए कहा।

‘फ्लेदर’ के लीड आयुष अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने स्टॉल पर रुककर पूरी प्रक्रिया को जाना और इस स्टार्ट अप की तारीफ भी की। उन्होंने बताया इंटरनेशनल मार्केट में फूलों से बने फ्लेदर के प्रोडक्ट की डिमांड बहुत है। ऐसे में इन लोगों ने मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को इकट्ठा कर उनकी प्रोसेसिंग करके अगरबत्ती, धूपबत्ती बनानी शुरु की। यही नहीं इसके बाद इन लोगों ने फूलों से बना लेदर यानि फ्लेदर बनाया। इससे कचरा भी बहुत कम होता है और प्रदूषण भी नहीं होता। फ्लेदर से इनकी कंपनी बैग, पर्स, जैकेट, जूते और बेल्ट तैयार करती है।

राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ पथरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आयुष ने बताया कि हम लोग पहले सिर्फ कानपुर के मंदिरों से फूल उठाते थे, लेकिन अब वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से भी टाइअप हो गया है। अभी कानपुर, वाराणसी में दो यूनिट संचालित हो रही है। यही नहीं लगभग 25 लोगों की टीम इस प्रोजेक्ट के साथ काम कर रही है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्लेदर से बुलेट प्रूफ जैकेट बने इसकी संभावनाएं खोजने की बात कही। कंपनी की स्थापना 2017 में अंकित अग्रवाल ने की थी।

वहीं वाराणसी के गुलाबी मीनाकरी के स्टॉल पर भी रुककर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिल्पकार कुंज बिहारी सिंह से बातचीत की। इस दौरान शिल्पकार ने पीएम मोदी को चांदी पर गुलाबी मीनाकरी से बने कमल के फूल भी भेंट किया। शिल्पकार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने टर्नओवर के साथ साथ इस कार्य में और लोगों को जोड़ने की भी बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने साइंस और आर्ट से बनी मैजिक बर्ड को भी उंगली से उठाकर देखा।

Tags: gbc 3ground breaking ceremony 3Lucknow Newsup news
Previous Post

राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ पथरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Next Post

देश की अर्थव्यवस्था का अगुआई करेगा उप्र : कुमार मंगलम बिरला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Next Post
Kumar Mangalam

देश की अर्थव्यवस्था का अगुआई करेगा उप्र : कुमार मंगलम बिरला

यह भी पढ़ें

vijay babu

फेमस एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

27/06/2022
Film stars shocked by Ajit Pawar's death in plane crash

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन से सदमे में फिल्मी सितारे

28/01/2026
CM Dhami

धामी बोले- हिमालयी राज्य आपसी सहयोग से बनाएं मजबूत नीति, साझा चुनौतियों पर हो समन्वित रणनीति

24/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version