• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने भारतीय साइंस कांग्रेस का किया उद्घाटन, बोले- महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

Writer D by Writer D
03/01/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसी के साथ राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आगाज हो गया। प्रधानमंत्री ने मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। विज्ञान में जोश के साथ जब देश की सेवा का संकल्प जुड़ जाता है तो नतीजे भी अभूतपूर्व आते हैं।

मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज भारत स्टार्टअप में शीर्ष तीन देशों में शामिल है। 2015 तक हम 130 देशों के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें स्थान पर थे। 2022 में हम 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। विश्वास है कि देश का वैज्ञानिक समुदाय 21वीं सदी में वो मुकाम हासिल करेगा जिसका वो हमेशा हकदार रहा है।

Addressing 108th Indian Science Congress on the theme “Science and Technology for Sustainable Development with Women Empowerment.” https://t.co/pK1jZAhp6C

— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2023

उन्‍होंने कहा, ‘डाटा एनालिसिस की फील्‍ड तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में हमें अपनी खोजी प्रवृत्ति को विकसित करना होगा। आज भारत स्‍टार्टअप इकोसिस्‍टम के मामले में टॉप 3 देशों में हैं। आज देश की सोच केवल ये नहीं है कि हम साइंस के जरिए वुमेन का इंपार्वमेंट करें, बल्कि वुमेन की भागीदारी के साथ साइंस का इंपार्वमेंट करें।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘आज हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां मानवता पर नई-नई बीमारियों का संकट गहरा रहा है। हमें नई वैक्‍सीन तैयार करने के लिए रीसर्च एंड डेवलेपमेंट को बढ़ावा देना होगा। जैसे आज हम बाढ़ और भूकंप से निपटने के लिए पहले से तैयार रहते हैं, ऐसे ही हमें डिसीज़ सर्विलांस के जरिए समय से बीमारियों की पहचान करनी होगी और उससे निपटने के उपाय करने होंगे। इसके लिए अलग-अलग मंत्रालयों को मिलकर काम करना होगा।’

IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, थाईलैंड जा रहा विमान वापस दिल्ली लौटा

कांग्रेस के तकनीकी सत्रों को 14 वर्गों में विभाजित किया गया है। यूनिवर्सिटी में विभिन्न स्थानों पर समानांतर सत्र आयोजित किए गए हैं। इनके अलावा, एक महिला विज्ञान कांग्रेस, एक किसान विज्ञान कांग्रेस, एक बाल विज्ञान कांग्रेस, एक जनजातीय बैठक और विज्ञान और समाज पर भी एक खंड आयोजित किया गया।

Tags: 108th Indian Science Congressdelhi newsIndian Science CongressNational newspm modi
Previous Post

IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, थाईलैंड जा रहा विमान वापस दिल्ली लौटा

Next Post

आज आमने-सामने होंगे यूपी के दो डॉन, मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह एक साथ कोर्ट में होंगे पेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

आज आमने-सामने होंगे यूपी के दो डॉन, मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह एक साथ कोर्ट में होंगे पेश

यह भी पढ़ें

1 मार्च राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का पहला दिन

01/03/2021
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट की सरकार पर बड़ी टिप्पणी, पुलिस माननीयों के खिलाफ भय से नहीं करती कार्रवाई

06/10/2020
Share Market

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

28/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version