• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी… PM मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
23/05/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज उत्तर पूर्वी राज्यों में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इंवेस्टर्स सम्मिट 2025 (Rising Northeast Investors Summit 2025) को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक के दौरान नॉर्थ ईस्ट में किस तरह बिजनेस, टूरिज्म, निवेश के मौके बने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “नॉर्थ ईस्ट यानी बायो इकोनॉमी, नॉर्थ ईस्ट यानी स्पॉर्ट्स एंड स्किल, टूरिज्म का इमरजिंग हब, नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि “नॉर्थ ईस्ट निवेश के लिए तैयार हैं, नॉर्थ ईस्ट पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है। पूर्वी भारत के लिए हमारी प्राथमिकता आज पूर्वी भारत को ग्रोथ के सेंटर स्टेज पर लेकर आई है। पिछले 11 वर्षों में जो परिवर्तन उत्तर पूर्व में आया है। वो जमीन पर दिख रहा है। हमने उत्तर पूर्व से सिर्फ योजनाओं से रिश्ता नहीं बनाया है, हमने दिल से रिश्ता बनाया है। 700 से ज्यादा बार हमारे केंद्र सरकार के मंत्री नॉर्थ ईस्ट गए हैं। उन्होंने इस मिट्टी को महसूस किया है। भरोसे को विकास की नीति में बदला है।”

नॉर्थ ईस्ट टूरिज्म के लिए कंप्लीट पैकेज

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने ये भी साफ किया कि उनकी सराकर ने नॉर्थ ईस्ट इंफ्रास्ट्रक्टर को सिर्फ ईंट और सीमेंट तक नहीं देखा। बल्कि उसको इमोशनल कनेक्ट से जोड़ा है। एक समय था जब इस इलाके को फ्रंटियर रीजन कहा जाता था। लेकिन आज ये ग्रोथ का फ्रंटियर बन रहा है। व्यापार भी वही बढ़ता है जहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होता है। इसीलिए हमने नॉर्थ ईस्ट में इंफ्रास्ट्र्क्चर को मजबूत किया है। लंबे समय तक नॉर्थ ईस्ट अभाव में रहा। हमने इस इलाके में कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर करोड़ों रूपये खर्च किए हैं।

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में बड़ी सफलता, KLF से जुड़ा साजिशकर्ता अरेस्ट

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने भूपेन हजारिका प्रोजेक्ट्स से लेकर कई दूसरी परियोजनाओं, 11 हजार किलोमीटर तक रोडमार्ग की बात की, सैकड़ों किलोमीटर लंबी रेल लाइन, हाईवे, रेलवे, वाटरवे – हर प्रकार से नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी सशक्त होने का दावा किया। पीएम मोदी ने कहा कि “नॉर्थ ईस्ट टूरिज्म के लिए कंप्लीट पैकेज है। नॉर्थ ईस्ट में पर्यटकों की संख्या दोगुनी हुई है। इससे गांव-गांव में होम-स्टे बन रहे हैं। गाइड के रूप में नौजवानों को मौके मिल रहे हैं। इसे और आगे ले जाना है।

बम, बंदूक, ब्लॉकेड पर अब…

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा किकिसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे जरूरी है शांति और कानून व्यवस्था। आतंकवाद हो या फिर अशांति फैलाने वाले माओवादी को निपटने के लिए हमारी सरकार जीरो-टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आज नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के मौके मिल रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट का युवा अब अपने ही क्षेत्र में प्रयोग कर रहा है। करीब दो सौ नए स्किल डेवलपमेंट स्कूल नॉर्थ ईस्ट में स्थापित किए गए हें। खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत नॉर्थ ईस्ट में काफी अहम काम हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने साफ किया कि हर सेक्टर का बेहतरीन टैलेंट आपको नॉर्थ ईस्ट में मिलेगा। आज दुनिया में ऑर्गेनिक फूड्स की डिमांड बढ़ी है। सरकार का प्रयास है कि नॉर्थ ईस्ट में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाना आसान हो। कोल्ड स्टोरेज नेटवर्क बढ़े। सरकार ने ऑयल पाम मिशन भी शुरू किया है। ये एडिबल ऑयल के इंपोर्ट पर भी भारत के निर्भरता को कम करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले नॉर्थ ईस्ट की पहचान बम, बंदूक, ब्लॉकेड हो गई थी लेकिन अब एनर्जी और सेमीकंडक्टर यहां की पहचान है। नॉर्थ ईस्ट से पहली मेड इन इंडिया चिप मिलने वाली है।

Tags: delhi newsNational newspm modi
Previous Post

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में बड़ी सफलता, KLF से जुड़ा साजिशकर्ता अरेस्ट

Next Post

Harvard University में नहीं मिलेगा विदेशी छात्रों को दाखिला, ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में चंपावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
Next Post
Harvard University

Harvard University में नहीं मिलेगा विदेशी छात्रों को दाखिला, ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें

RuPay एटीएम कार्ड

आपके पास है ये ATM कार्ड तो बुरे वक्त में देगा आपका साथ! मिल जाएंगे 10 लाख रुपए

04/08/2020
उन्नाव केस

उन्नाव केस : दोनों लड़कियों के शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि

18/02/2021
amit shah

बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले- दो मई से सोनार बांग्ला युग की शुरुआत होगी

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version