• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र BJP वर्कर्स से बोले PM मोदी, ‘मैंने केवल एक हैं तो सेफ हैं का विचार रखा, लोगों ने इसे अपना लिया’

Writer D by Writer D
16/11/2024
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को नमो ऐप (Namo App)  के माध्यम से महाराष्ट्र के बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगले कुछ दिन बहुत अहम साबित होने हैं और आप लोगों को बीजेपी और महायुति का संदेश लोगों के घर-घर जाकर पहुंचाना है। पीएम ने कहा केवल पर्चा देकर फॉर्मेल्टी नहीं करनी है बल्कि लोगों के घर जाकर उनके मन को जानना है।

पीएम (PM Modi) ने कहा, ‘महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल से बहुत प्रभावित हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, मैंने ये प्यार देखा है। वो भी चाहते ​हैं​ कि अगले पांच साल यही सरकार रहनी चाहिए। महाराष्ट्र में गूंज रहा है- भाजप-महायुती आहे, तर गती आहे, महाराष्ट्राची प्रगती आहे।’

अघाड़ी वाले जाति में लड़ा रहे हैं- पीएम मोदी (PM Modi)

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए PM नरेंद्र मोदी (PM Modi)ने कहा, ‘ये जातियों के खिलाफ बोलते हैं, जातियों को तोड़ने की बातें करते है। उनको पता है SC ST OBC ये एक हैं इनकी ताकत बहुत ज्यादा है इसलिए उनको राजनीती करनी है तो इनको लगता है की इनके टुकड़े कर दो। महायुति सरकार, समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है।यही फर्क है, हमारी और अघाड़ी वालों की सरकार में और इस फर्क को लोग महसूस कर रहे हैं।’

पीएम मोदी झांसी मेडिकल कालेज हादसे से व्यथित, बोले- हृदयविदारक घटना

अपने चुनावी नारे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र के लोग जानते हैं की उनकी एकता बहुत मूल्यवान है, जब मैंने लोगों के बीच जाकर “एक हैं तो सेफ हैं’ का विचार रखा तो लोगों ने उसे तुरंत अपना लिया, ये विचार उनके मन में पहले से था मैंने सिर्फ उसे आवाज दी है लेकिन ये अघाड़ी वाले हमारी एकता पर अलग से तरीके से वार कर रहे हैं। ये एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं।’

महाराष्ट्र के लोग जानते हैं एकता- पीएम (PM Modi)

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, महाराष्ट्र के लोग आपसी एकता को समझते हैं लेकिन ये अघाड़ी वाले समाज को तोड़ने के लिए जातियों को आपस में लड़ाना चाहते हैं… अघाड़ी वालों की साज़िश पर लोगों में क्या चल रहा है… ये जातियों के खिलाफ बोलते हैं। जातियों को तोड़ने की बात करते हैं उसका क्या है। उसका असर क्या है। महाराष्ट्र की धरती ने ऐसे अनेक महापुरुषों को जन्म दिया है जिन्होंने देश की एकता के लिए बलिदान दिया है। हर मराठी मानुष छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेता है। इसलिए महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि उनकी एकता बहुत मूल्यवान है। जब मैंने लोगों के बीच जाकर एक हैं तो सेफ हैं ये विचार रखा तो लोगों ने उसे तुरंत अपना लिया।’

कांग्रेस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार का विजन है कि हम मिलकर इतना विकास करें कि हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। कांग्रेस को अपना इतिहास पता है, जब तक देश में SC-ST-OBC समाज जागरूक नहीं हुआ था, तब तक केंद्र में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती थी। लेकिन जब से SC-ST-OBC समाज एकजुट हुआ है, तब से कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती चली गई। इसलिए कांग्रेस अब SC-ST-OBC समाज को इतना तोड़ देना चाहती है कि कांग्रेस के खिलाफ कोई ताकत ही न बचे।’

Tags: maharashtra electionsMaharashtra NewsNational newspm modi
Previous Post

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानें अब कितनी चुकनी होगी ईएमआई

Next Post

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इस दिन चुना जाएगा नया नेता

Writer D

Writer D

Related Posts

Khade Hanuman ji
Main Slider

खड़े हनुमान की प्रतिमा पर प्रशासन का यू-टर्न, SDM बोले- हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई

10/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

09/09/2026
R Rajesh
Main Slider

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
CM Dhami
Main Slider

शुद्धिकरण यज्ञ पर धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बाेले- प्रमाण नहीं

09/09/2026
CM Dhami listened to the problems
Main Slider

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनी समस्याएं

09/09/2026
Next Post
Sukhbir Singh Badal

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इस दिन चुना जाएगा नया नेता

यह भी पढ़ें

iPhone 12 series surpasses everyone, sets new record

iPhone की 12 सीरीज ने किया सबको पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड

21/05/2021
PMEGP Scheme

महिला सशक्तीकरण की नई पहचान: 25 लाख के ऋण की नींव पर निकिता ने खड़ा किया ईंट का कारोबार

21/03/2026
Maa Skandamata

चैत्र नवरात्र में पांचवें दिन करें देवी स्कंदमाता की पूजा, संतान सुख की होगी प्राप्ति

13/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version