• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डरपोक है पीएम मोदी, देश की सेनाओं को दे रहे है धोखा : राहुल

Writer D by Writer D
12/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत-चीन के मसले पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरपोक हैं और उन्होंने देश की पवित्र जमीन को चीन को सौंप दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन मसले पर कहा कि कल रक्षा मंत्री ने संसद में अपनी बात कही, इसमें कुछ चीजें हैं जो साफ होनी चाहिए। भारत सरकार की पोजिशन मामले की शुरुआत में थी कि अप्रैल से पहले की स्थिति लागू की जाएगी, लेकिन अब रक्षा मंत्री ने आकर बयान दिया है।

ग़द्दारों ने भारत माता को चीरकर एक टुकड़ा चीन को दे दिया! pic.twitter.com/3UfRAvKd8c

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2021

कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि हमारी जगह जो पहले फिंगर 4 पर थी, लेकिन सरकार ने अब फिंगर 3 पर सहमति क्यों दी। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भारतीय जमीन को चीन के हवाले क्यों दिया।

राहुल गांधी ने देपसांग मसले पर भी कहा कि वहां से चीनी सेना पीछे क्यों नहीं हटी है। ये साफ है कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत की पवित्र जमीन चीन को पकड़ा दी है। राहुल बोले कि पीएम मोदी ने चीन के सामने माथा टेक दिया है।

14 फरवरी से रेलवे चलाएगा चार तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल और रूट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना पैंगोंग, देपसांग में मौजूद थी। हमारी सेना ने जोखिम लिया और चीन का मुकाबला किया। लेकिन अब पीएम मोदी ने चीन को अपनी जमीन सौंप दी, ये कुछ नहीं बल्कि ये दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी डरपोक हैं और देश की सेनाओं को धोखा दे रहे हैं।

राहुल ने कहा कि सिर्फ रक्षा मंत्री को क्यों बयान दिलवाया जा रहा है, खुद पीएम मोदी आकर सच कहें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत माता का एक टुकड़ा चीन को सौंप दिया है, हमारी भारत माता फिंगर 4 तक थी।

घूसखोर एसडीएम से शादी रचाएंगे जज, 10 दिन की मिली सशर्त जमानत

आपको बता दें कि बीते दिन ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में चीन मसले पर बयान दिया था और कहा था कि पैंगोंग मसले पर भारत-चीन के बीच समझौता हो गया है।

दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक, भारत फिंगर 3 और चीन फिंगर 8 तक रुकेगा। साथ ही दोनों देशों की सेनाएं कुछ वक्त के लिए पेट्रोलिंग नहीं करेंगी। दोनों ही सेनाएं अपने-अपने जवानों को जल्द ही पीछे बुला लेगी।

Tags: indo-china disputesNational newspm modirahul gandhiRajnath singh
Previous Post

भूकंप के झटके से हिला बीकानेर, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

Next Post

कांग्रेस सदस्य के घर के बाहर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
suicide

कांग्रेस सदस्य के घर के बाहर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Suicide

बलात्कार के आरोपित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

20/03/2023
CM Dhami paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

सीएम धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

02/10/2025
us hong kong trade

अमेरिका ने हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को किया खत्म

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version