• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर अर्पित की चीवर, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दोपहर कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में स्थित भगवान बुद्ध की पांचवीं शताब्दी की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा को चीवर अर्पित कर विश्व शांति के लिये प्रार्थन की। यह चीवर म्यांमार बौद्ध विहार में विशेष रूप से तैयार सिल्क के पीले रंग के धागे से बुना गया था।

म्यांमार बौद्ध विहार के प्रबंधक भदन्त ज्ञानेश्वर महाथेरो, भंते अशोक एवं भंते नन्दरत्न ने प्रधानमंत्री के हाथों चीवर अर्पित कराया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म पाठ कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं निरोग जीवन के साथ पूरी दुनिया में शांति, अहिंसा और विकास के लिये विशेष पूजा प्रार्थना की। इस दौरान प्राचीन प्रतिमा के समक्ष खड़े हुये प्रधानमंत्री पूरी तरह भाव-विभोर दिखे।

इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

 प्रधानमंत्री ने बौद्ध रीति-रिवाज के तहत भगवान बुद्ध का पूजन किया और उन्हें पुष्प अर्पित किए. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध के तीन स्वरूपों का भी दर्शन किया. बता दें कि भगवान बुद्ध की 6.1 मीटर शयन मुद्रा की प्रतिमा को सर की तरफ से देखने पर प्रसन्न मुद्रा नजर आती है. मध्य से देखने पर चिंतन मुद्रा और पैर की तरफ से देखने पर उनका निर्वाण रूप नजर आता है.

बौद्ध भिक्षुओं ने प्रधानमंत्री को प्राचीन प्रतिमा की विशेषता बताई। यह प्रतिमा सिर की तरफ से मुस्कुराती हुई, मध्य से चिंतन मुद्रा और पांव के तरफ से शयन मुद्रा में प्रतीत होती है। प्रतिमा की इस विशेषता को महसूस करने के लिए देश दुनिया से सैलानी यहां खिंचे चले आते हैं।

जब मैत्री और करुणा की बात आती है, तब विश्व भगवान बुद्ध का स्मरण करता है : योगी

बौद्ध भिक्षुओं ने प्रधानमंत्री को यह खासियत बताई तो उन्होंने परिक्रमा के दौरान प्रतिमा की विशेषता को महसूस भी किया।

 इससे पहले मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध से जुडी प्रदर्शनी को भी देखा.

शयन मुद्रा वाली यह बुद्ध प्रतिमा देश-विदेश के लोगों का मुख्य आकर्षण है। गुप्तकाल में निर्मित यह प्रतिमा पुरातात्विक अवशेषों की खुदाई के दौरान वर्ष 1876 में प्राप्त हुई थी। बलुये पत्थर से बनी 6.10 मीटर लम्बी इस प्रतिमा के प्रस्तर फलक पर बुद्ध के अंतिम समय में साथ रहे तीन शिष्यों का भी चित्रण है। पांचवीं शताब्दी का एक अभिलेख भी है, जिस पर प्रतिमा के समर्पणकर्ता हरिबल का भी उल्लेख है।

Tags: kushinagar international airportkushinagar newsLord Buddhapm modiup news
Previous Post

अलर्ट: पहाड़ों पर हुई बारिश का यूपी में दिखा असर , दिल्ली-लखनऊ हाईवे बंद

Next Post

हरियाणा पुलिस SI भर्ती एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post

हरियाणा पुलिस SI भर्ती एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

CM Yogi

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को जमीनी हकीकत ही नहीं पता: योगी

11/08/2023

भाजपा के झूठे वादों के झांसे में आए ब्राह्मण आज भय में जी रहे है : मायावती

07/09/2021
आत्महत्या

शराबी ने पांच महिलाओं पर किया चाकू से हमला, फिर खुद कि गर्दन काट ली

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version