• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंकज उधास को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से करती थीं बात

Writer D by Writer D
26/02/2024
in नई दिल्ली, मनोरंजन
0
PM Modi paid tribute to Pankaj Udhas

PM Modi paid tribute to Pankaj Udhas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) का सोमवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। यह जानकारी उनकी बेटी नयाब ने दी। पंकज उधास (Pankaj Udhas)  72 वर्ष के थे। वह ‘चिट्ठी आई है’ और ‘जिएं तो जिएं कैसे’ जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं।  पंकज उधास (Pankaj Udhas) का ब्रीच कैंडी अस्पताल में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब निधन हो गया। उधास ने ‘नाम’, ‘साजन’ और ‘मोहरा’ सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित कई शीर्ष नेताओं ने पंकज उधास (Pankaj Udhas)  के निधन पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं। उन्होंने आगे लिखा कि पंकज उधास के जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति.”

नहीं रहे गजल सम्राट पंकज उधास, 72 की उम्र में ली आख‍िरी सांस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने लिखा कि पंकज उधास (Pankaj Udhas)  ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी ग़ज़लों और गीतों ने हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिलों को छुआ। आज उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है, जिसे लम्बे समय तक भर पाना मुश्किल है। वे अपने गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे। मैं शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। ॐ शांति शांति।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने भी पंकज उधास (Pankaj Udhas)  के निधन शोक व्यक्ति करते हुए लिखा कि प्रख्यात गायक, ‘पद्मश्री’ पंकज उधास का निधन अत्यंत दुःखद एवं संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

Tags: ghazal star Pankaj UdhasPankaj Udhas passes awayPankaj Udhas songpm modiRIP Pankaj Udhas
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

Next Post

40 करोड़ से टनकपुर, काशीपुर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, मोदी ने दी सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
PM Modi
Main Slider

मैं बाबा बागेश्वर नहीं, लेकिन… IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में छात्रों से पीएम मोदी बोले

08/08/2026
Raghav Chadha's meeting with PM Modi
Main Slider

BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा की PM मोदी से पहली मुलाकात

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Next Post
CM Dhami

40 करोड़ से टनकपुर, काशीपुर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, मोदी ने दी सौगात

यह भी पढ़ें

Shahrukh Khan said this about not working with Akshay

शाहरुख खान ने अक्षय के साथ काम न करने को लेकर कही ये बात

23/06/2021

देश में 97.82 लाख मरीज कोरोनामुक्त, रिकवरी दर बढ़कर 95.83 फीसदी हुई

28/12/2020
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखंड की राज्यपाल के रिश्तेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version