• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने CDS बिपिन रावत समेत सभी वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां पालम हवाई अड्डे पर देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा 11 अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भी जनरल रावत को पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव डाक्टर अजय कुमार भी इस मौके पर मौजूद थे।

श्री मोदी, श्री सिंह, श्री डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Image

जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

जनरल रावत और अन्य सभी सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर अब से कुछ देर पहले वायु सेना के विशेष विमान से पालम हवाई अड्डा लाया गया था।

Image

जनरल रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को 11 बजे उनके आवास तीन कामराज मार्ग पर लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा और दोपहर दो बजे उनके निवास से उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली छावनी के बरार स्क्वेयर स्थित शवदाह गृह के लिए शुरू होगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags: Bipin Rawatcds bipin rawatdelhi newspalam airportpm modi
Previous Post

गुंडों के दम पर सरकार बनाने का सपना देख रही सपा-बसपा : केशव मौर्य

Next Post

लाल जोड़े में विक्की की दुल्हन बनी कटरीना, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
Next Post
Katrina-Vicky

लाल जोड़े में विक्की की दुल्हन बनी कटरीना, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें

माइकल वॉन बोले- बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी के बाद भी पाकिस्तान से सीरीज जीतेगा इंग्लैंड

13/08/2020
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

04/11/2021
Four arrested in cashier murder case

छह जिन्दा बम के साथ किया एक युवक गिरफ्तार

19/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version