• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- विकास के पथ पर है उत्तर प्रदेश

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की तारीफ करते हुये कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पर नियंत्रण पाने के साथ विकास योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के छह लाख 10 हजार लाभार्थियों के खाते में 2690.77 करोड़ रुपये की धनराशि के डिजिटली ट्रांसफर की और लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, वाराणसी, अयोध्या और सहारनपुर के के लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने सभी लाभार्थियों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कहा।

श्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक तरफ अपराधियों पर सख्ती तथा दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण किया गया है। एक तरफ अनेक एक्सप्रेस-वे पर तेजी से कार्य चल रहा है, तो दूसरी तरफ एम्स जैसे बड़े संस्थान निर्मित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विकास की तेज रफ्तार राज्य में बड़ी-बड़ी कम्पनियाें को आकर्षित कर रही है। साथ ही, छोटे-छोटे उद्योग भी आगे बढ़ रहे हैं। ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना से स्थानीय कारीगरों को फिर से काम मिलने लगा है। गांवों में रहने वाले श्रमिकों, कारीगराें की यही आत्मनिर्भरता, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करेगी। इन योजनाओं के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले घर प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए सम्बल का कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 6 लाख 10 हजार लाभार्थियों को ₹2,690.77 करोड़ की धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण करते प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… https://t.co/znvybwqFZi

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 20, 2021

कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से शामिल हुये। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को आवास मुहैया कराने के संकल्प के साथ शुरु की गयी थी। इसके तहत अब तक दो करोड़ घर बनाये गये हैं। 1.25 करोड़ घरों की चाबी भी लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश सरकार की सक्रियता और उनकी टीम की मेहनत से प्रदेश में करीब 22 लाख ग्रामीण आवास बनाये जा रहे हैं। 14.5 लाख गरीब परिवारों को आवास मिल गया है।

सरकार और किसानों की 10वें दौर की वार्ता रही बेनतीजा,अन्नदाता कर रहे हैं अलग से बैठक

श्री मोदी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विकास के कामों को तेजी से आगे बढ़ाया है। कोरोना काल में अन्य राज्यों से प्रदेश में वापस आने वाले श्रमिकों व कामगारों की सुरक्षित वापसी के साथ ही गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत देश में सर्वाधिक 10 करोड़ मानव दिवस के रोजगार के अवसर सृजित किये गये। इससे वापस आने वाले श्रमिकों व कामगारों को गांव में ही रोजगार मिला। आम जनमानस के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रदेश में जो काम हो रहा है, उसे पूरब से लेकर पश्चिम तक, अवध से लेकर बुन्देलखण्ड तक हर कोई अनुभव कर रहा है। आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना आदि से लोगों का जीवन आसान बन रहा है।

Ensuring ‘Housing for All’ in UP. #GraminAwaasSabkePass https://t.co/WrIPFXpW0G

— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2021

प्रधानमंत्री ने 10वें सिख गुरु, गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उनके जीवन से सेवा और सत्य के पथ पर चलते हुए बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके दिखाये मार्ग पर देश आगे बढ़ रहा है। गरीब, पीड़ित, शोषित, वंचित के जीवन को बदलने के लिए कार्य किया जा रहा है।

यूपी दिवस में जन जन को भागीदार बनाएगी योगी सरकार, चलाएगी ऐसा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि 20 नवम्बर, 2016 को जनपद आगरा से प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारम्भ किया गया था। इतने कम समय में इस योजना ने लोगों के जीवन में बदलाव किया है। इससे गरीब व्यक्ति में भी अपने घर का सपना साकार होने का विश्वास दृढ़ हुआ है।

श्री मोदी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां तेजी से प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देशवासियों के आत्मविश्वास से जुड़ा है। अपना घर होना किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि घर व्यक्ति को यह विश्वास देता है कि वह अपनी गरीबी दूर कर सकता है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवासों के आवंटन में पारदर्शिता, महिलाओं का सम्मान करते हुए उनको मालिकाना हक दिलाना, बनने वाले आवासों की तकनीक के माध्यम से माॅनीटरिंग के साथ ही सरकार की यह भी कोशिश रही है कि यह घर सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त हो, जिससे गांव और शहर का अन्तर कम किया जा सके।

Tags: cm yogiNational newspm modipradhanmantri avas yojnaup news
Previous Post

सरकार और किसानों की 10वें दौर की वार्ता रही बेनतीजा,अन्नदाता कर रहे हैं अलग से बैठक

Next Post

लखनऊ में 22 जनवरी से लगेगी ‘हुनर हाट’, 31 राज्य होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
लखनऊ में 22 जनवरी से लगेगी ‘हुनर हाट’ Lucknow to have 'Hunar Haat' from January 22

लखनऊ में 22 जनवरी से लगेगी ‘हुनर हाट’, 31 राज्य होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी कैथ लैब

07/03/2023
CM Sai

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा: सीएम साय

04/04/2024
voting

UP Election: नौ जिलों की 59 सीटों पर अब तक 37.45 प्रतिशत हुआ मतदान

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version