• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वॉशिंगटन पहुंचे पीएम मोदी शानदार स्वागत, अमेरिका में गूंजा मोदी-मोदी के नारे

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां पहुंचने के बाद ट्वीट कर अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए सभी का आभार जताया।

वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर काफी संख्या में वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी भरा स्वागत किया।

 बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान के घटनाक्रम के अलावा कट्टरपंथ, चरमपंथ और सीमा पार से होने वाले आतंकवाद की रोकथाम के तरीकों तथा भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदारी को और अधिक विस्तार देने पर मुख्य रूप से चर्चा करेंगे.

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अमेरिकी राजदूत तरणजीत सिंह संधु मौजूद थे। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए हवाई अड्डे पर काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे।

 पीएम के अमेरिका पहुंचने पर ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, वायुसेना अधिकारी अंजन भद्रा और नौसेना अधिकारी निर्भया बापना के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भी उनका स्वागत किया.

अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। इसके साथ क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।

 पीएम ने कहा, ‘मेरी यात्रा अमेरिका के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा हमारे रणनीतिक भागीदारों जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर हमारे सहयोग को आगे ले जाएगी.’

उनके इस दौरे में 24 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी।

शोपियां में एंकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस से भी उनकी मुलाकात निर्धारित है। अफगानिस्तान के ताजा हालात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से द्विपक्षीय वार्ता काफी अहम मानी जा रही है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह अमेरिका पहुंचे. इस दौरान हवाई अड्डे पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों की सराहना की.

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद सातवीं बार अमेरिकी यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी के मौजूदा हालात में इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों को और भी मजबूती मिलने की संभावना है।

Tags: # world newsinternational NewsJoe BidenNational newspm modi america trippm modi in washington
Previous Post

शोपियां में एंकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

Next Post

डिप्टी CM के रिशतेदारों को मिला करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट, राजनीति गलियारे में मचा बवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Next Post

डिप्टी CM के रिशतेदारों को मिला करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट, राजनीति गलियारे में मचा बवाल

यह भी पढ़ें

Arrested

हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में पांच गिरफ्तार

04/03/2023
Fake teacher

दूसरे के शैक्षिक दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षक को एसटीएफ़ ने दबोचा

12/01/2021
Nitish Kumar

बीजेपी का बड़ा ऐलान, नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव

06/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version