• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरे के शैक्षिक दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षक को एसटीएफ़ ने दबोचा

Writer D by Writer D
12/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, संत कबीरनगर
0
Fake teacher

Fake teacher

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एसटीएफ ने दूसरे व्यक्ति के शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से संतकबीरनगर में नियुक्त शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी शेषनाथ सिंह है। वह ग्राम गजपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर का रहने वाला है। उसकी वर्तमान समय में नियुक्ति प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कथकपुरवा विकास खण्ड रूधौली, बस्ती में थी। उसके पास से एक मोबाइल फोन और नगदी बरामद हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भर्तियों में हुयी अनियमितता व फजीर्वाड़ें की शिकायतें मिल रही थी। इसी क्रम में ये भी जानकारी मिली कि शेषनाथ सिंह निवासी ग्राम गजपुर थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर दीपक कुमार सिंह के शैक्षिक दस्तावेजों की कूटरचित अंकपत्र, डिग्री बनवाकर बस्ती के रूधौली विकास खण्ड में प्रधानाध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा है, जिसका मोबाईल नम्बर 6392973491 है। इस संबंध में एसटीएफ की एक टीम को छानबीन में लगाया गया।

लखनऊ गैंगवार: शूटर गिरधारी को रिमांड पर लेने दिल्ली पहुंची लखनऊ पुलिस

इसी बीच दीपक कुमार सिंह निवासी थाना कैण्ट गोरखपुर मोबाईल नंबर 9999884765 ने प्रार्थना-पत्र देकर सूचना दी कि वह वर्तमान में एक इलेक्ट्रनिक चैनल में डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोडयूसर के पद पर कार्यरत हैं। उनको जानकारी मिली है कि उनके शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से कोई व्यक्ति शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम संतकबीर नगर के रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पहुंची और वहां से फर्जी शिक्षक दीपक कुमार सिंह को बैंक चौराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके एसटीएफ टीम दीपक कुमार सिंह को लेकर बीएसए कार्यालय बस्ती पहुंची, जहां पर जगदीश प्रसाद शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती एवं राम कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रूधौली जनपद बस्ती मौजूद मिले। खण्ड शिक्षा अधिकारी रूधौली बस्ती ने दीपक कुमार सिंह को पहचान कर बताया कि वर्तमान में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रा.वि. कथकपुरवा, रूधौली जनपद बस्ती में नियुक्त हैं।

दीपक कुमार सिंह से शैक्षिक दस्तावेजों को दिखाते हुये पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने गलती विभाग को गलत दस्तवेज सौंपे हैं। उसका असली नाम दीपक कुमार सिंह नहीं है। उसका वास्तविक नाम शेषनाथ सिंह निवासी ग्राम गजपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर है। उसने शुरूआती शिक्षा अपने गांव के पास देवरिया गंगा के विद्यालय से ग्रहण किया। उसके बाद कक्षा 10 हीरालाल राम निवास इण्टर कालेज, खलीलाबाद से वर्ष 1986 में उत्तीर्ण किया। कक्षा 12 की परीक्षा भाटपार रानी देवरिया से 1989 में उत्तीर्ण किया था। बीएससी परीक्षा वर्ष 1992 में किसान डिग्री कालेज बस्ती से उत्तीर्ण किया। इसके उपरान्त कृषि कार्य में लग गया।

कोचिंग के लिए निकला 10वीं का छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में आरोनपी ने यह भी बताया कि वर्ष 2005-06 में मुखलिशपुर चौराहे पर यदुनंदन यादव निवासी ग्राम हरदी जनपद गोरखपुर से मुलाकात हुई, जिसने बताया कि पचास हजार रुपए खर्च होगें, सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर नौकरी लगवा दूंगा। यदुनंदन यादव ने उसे इस्माइल बाबू नामक किसी व्यक्ति से दीपक कुमार सिंह के नाम के शैक्षिक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुये वर्ष 2007 में जनपद बस्ती से फार्म भरवाया था। दीपक कुमार सिंह के शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय सिन्दुरिया विकास खण्ड विक्रमजोत बस्ती में नियुक्त हुआ। इसके उपरान्त वर्ष 2013 में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत होकर प्राथमिक विद्यालय कथकपुरवा रूधौली जनपद बस्ती में नौकरी कर रहा था।

Tags: crime newsfake teacherup news
Previous Post

लखनऊ गैंगवार: शूटर गिरधारी को रिमांड पर लेने दिल्ली पहुंची लखनऊ पुलिस

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रुप से था बीमार

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Next Post
suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रुप से था बीमार

यह भी पढ़ें

UPPSC 2024

UPPSC ने जारी किया वार्षिक एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगी PCS और ACF/RFO प्री परीक्षा

02/01/2023
CM Vishnudev

नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री ने मनाया अपना जन्मदिन

21/02/2025
amul milk

महंगा हुआ दूध, इस कंपनी ने कीमतों में किया इजाफा

01/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version