• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सउदी अरब पहुंचे पीएम मोदी, आसमान में ऐसे हुआ भव्य स्वागत

Writer D by Writer D
22/04/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi received a grand welcome upon his arrival in Saudi Arabia

PM Modi received a grand welcome upon his arrival in Saudi Arabia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेद्दाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे। पीएम मोदी का विमान जब सऊदी हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो उनका विशेष स्वागत किया गया। रॉयल सऊदी एयर फोर्स के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने जेद्दा तक प्रधानमंत्री मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है, जबकि वह पहली बार जेद्दा गए हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी की जेद्दाह यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब कम से कम छह समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर करने वाले हैं, जबकि कुछ और समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने एक पोस्ट में क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के इन्विटेशन पर सऊदी अरब की दो दिनों की राजकीय यात्रा पर जाने की जानकारी थी। प्रधानमंत्री मोदी के खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पर जल्द ही जेद्दा पहुंच सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में दोनों देशों ने लाभ और मजबूत साझेदारी विकसित की है।

🇮🇳-🇸🇦 friendship flying high!

As a special gesture for the State Visit of PM @narendramodi, his aircraft was escorted by the Royal Saudi Air Force as it entered the Saudi airspace. pic.twitter.com/ad8F9XGmDL

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 22, 2025

पूरे विश्व के लिए मिलकर काम करेंगे

अरब न्यूज़ के मुताबिक, पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत और सऊदी अरब एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे। ये शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए, न केवल हमारे लोगों के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।

सऊदी अरब रक्षा बाजार पर ग्लोबलडाटा की जानकारी के मुताबिक, किंगडम मध्य पूर्व क्षेत्र में बोइंग-निर्मित रक्षा प्लेटफार्मों के सबसे बड़े ऑपरेटरों में से एक है। इसकी रॉयल एयर फोर्स के पास 207 F-15 SA और 62 F-15 ईगल जेट फाइटर्स सर्विस में हैं। पीएम मोदी 22 और 23 अप्रैल को सऊदी अरब के दौरे पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने 2014 से लेकर अब तक, सऊदी अरब और खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों की दिशा बदली है। साल 2016 और 2019 में पहले की यात्राओं के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की खाड़ी क्षेत्र के किसी देश की 15वीं यात्रा है। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने प्रधानमंत्री की यात्रा पर कहा, ‘भारत और सऊदी अरब के बीच संपर्क के मामले में जेद्दा एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है, क्योंकि सदियों से जेद्दा दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए बंदरगाह था और यह मक्का का प्रवेश द्वार भी है। इसलिए जो कोई भी उमराह और हज के लिए आता है, वह जेद्दा में उतरता है और फिर मक्का जाता है।’

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख, कहा- मुझे उनके साथ हुई मुलाकातें याद हैं

समाचार एजेंसी पीटीआई ने उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी शाम को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ अपनी बैठक के दौरान भारतीय हज यात्रियों के लिए कोटा सहित हज यात्रा से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान ने कहा, ‘हज एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा है और भारत सरकार इसे बहुत महत्व देती है। अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय इस यात्रा की व्यवस्था कर रहा है। द्विपक्षीय वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। हज यात्रा को लेकर सऊदी सरकार और भारत के बीच हमेशा से बहुत अच्छा समन्वय रहा है।’

Tags: pm modi
Previous Post

विस्फोट के बाद प्राइवेट प्लेन में लगी आग, 19 साल के पायलट की मौत

Next Post

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Jaish-e-Mohammed terrorist killed in encounter

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत

यह भी पढ़ें

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

रिश्ते हुए शर्मसार : कलयुगी पिता ने चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

09/10/2020
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार: CM साय

11/02/2025
cm dhami

देवभूमि की मित्र पुलिस को स्मार्ट पुलिस के रूप में काम करना है: धामी

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version