• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरा दिमाग ठंडा लेकिन लहू गरम…’, बीकानेर में गरजे पीएम मोदी

Writer D by Writer D
22/05/2025
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीकानेर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत करारा जवाब दिया है। बीकानेर में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को एक बार फिर साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग मांग का सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का भी जिक्र किया।

‘दिमाग ठंडा लेकिन लहू गर्म’

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। और अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अब दो टूक साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पाकिस्तान ने नाल एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ पाया। लेकिन यहां से कुछ ही दूर सीमा पार पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस है, पता नहीं आगे कब खुलेगा, आईसीयू में पड़ा है। भारत की सेना के अचूक प्रहार ने इस एयरबेस को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब न ट्रेड होगा और न टॉक, अगर बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर होगी।

पाई-पाई को मोहताज होगा पाक

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा तो उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ेगा। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा। यह भारत का संकल्प है और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है। हम आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, अब उन्हें एक ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा। आपने देखा होगा, पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विश्वभर में पहुंच रहे हैं। इसमें देश के समस्त राजनीतिक दलों के लोग हैं। अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।

पीएम मोदी ने करणी माता मंदिर में की पूजा अर्चना, सीएम भजनलाल भी रहे मौजूद

उन्होंने (PM Modi) कहा कि पाकिस्तान कभी सीधी लड़ाई में भारत से जीत नहीं सकता। जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है। आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा है। पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्या करता था, भारत में डर का माहौल बनाता था लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है लेकिन लहू गर्म बहता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है।

Tags: amrit railway station yojanaNational newspm moditajasthan news
Previous Post

गति एवं गौरव के प्रतीक हैं अमृत स्टेशन : योगी आदित्यनाथ

Next Post

‘भाईजान’ की सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला समेत 2 लोगों ने की गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Next Post
Salman Khan

'भाईजान' की सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला समेत 2 लोगों ने की गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश

यह भी पढ़ें

Delhi Police

बड़ी साजिश नाकाम: जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार

17/11/2020
stf

फर्जी आईडी से युवाओं को ठगने वाले दंपति गिरफ्तार

20/03/2024
murder

दहेज के लिए गर्भवती की पीटकर हत्या

09/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version