• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उधमपुर में मोदी की दहाड़, बोले- जम्मू-कश्मीर में हमने 370 के मलबे को जमीन में गाड़ दिया

Writer D by Writer D
12/04/2024
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi in Udhampur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊधमपुर। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। साथ उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा।

दरअसल, पीएम मोदी (PM Modi) उधमपुर में केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने कहा, ‘दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं।’

उन्होंने (PM Modi) कहा, ‘मोदी विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है। लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, जम्मू कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं।’

हमने 370 की दीवार गिरा दी

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थबाजी अब मुद्दे नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस ने यहां 370 की दीवार खड़ी की थी। हमने 370 की दीवार गिरा दी। 370 के मलबे को भी हमने जमीन में गाड़ दिया। 370 को लेकर कांग्रेस ने भ्रम बनाकर रखा था। 370 के समर्थकों को जम्मू-कश्मीर की जनता ने नकार दिया।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ’10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारो तरफ विकास हो रहा है।’

ओम प्रकाश राजभर ने अस्पताल के बिल पर उठाए सवाल, इलाज को लेकर कही ये बात

इसके साथ उन्होंने कहा, ‘वो समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक, अपने मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे।’

J-K में अब स्कूल जलाए नहीं सजाए जाते हैं

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब यहां स्कूल नहीं जलाए जाते, बल्कि स्कूल सजाए जाते हैं। अब यहां AIIMS बन रहे हैं, IIT बन रहे हैं, IIM बन रहे हैं। अब आधुनिक टनल, आधुनिक चौड़ी सड़कें, शानदार रेल का सफर जम्मू कश्मीर की तकदीर बन रहे हैं। आपके सपनों को पूरा करने के लिए हम हर पल काम कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी उधमपुर से बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के सपोर्ट में रैली करने पहुंचे थे।

Tags: article 370Jammu Newslok sabha elections 2024National newspm modiudhampur news
Previous Post

ओम प्रकाश राजभर ने अस्पताल के बिल पर उठाए सवाल, इलाज को लेकर कही ये बात

Next Post

सपा, बसपा, कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता : अमित शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Amit Shah

सपा, बसपा, कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता : अमित शाह

यह भी पढ़ें

Honda कार खरीदने का शानदार मौका! दिसंबर में मिल रहा है ₹1.76 लाख तक का डिस्काउंट

दिसंबर में कार खरीदने का शानदार मौका! Honda दे रही है बंपर डिस्काउंट

18/12/2025
CM Dhami

जोशीमठ भू-धसांव को लेकर धामी सरकार गंभीर, पुनर्वास प्रस्ताव के दिए निर्देश

02/01/2023
Pitru Paksha

Pitru Paksha: पितरों के तर्पण के लिए कौन सा समय उत्तम

18/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version