• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी ने अपनी नई पहचान बनाई: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
10/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। बीते पांच छह सालों में उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है। कभी यह बीमारू राज्य था, लेकिन अब यहां कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। बिजली से लेकर कनेक्टिविटी तक काफी सुधार हुआ है। इससे लोगों को यूपी पर भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी को सुशासन और गुड गवर्नेंस की वजह से जाना और पहचाना जा रहा है। अब इस राज्य की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरिता से हो रही है।

यहां सभी क्षेत्रों में नित्य नए अवसर बन रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो पहल की है, उसके परिणाम नजर आने लगे हैं। बिजली से लेकर कनेक्टिविटी तक, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बहुत जल्द यूपी देश का इकलौता ऐसा राज्य बनने वाला है, जहां एक दो नहीं, पांच पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। इसी प्रकार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो यूपी फ्रेट कारीडोर के जरिए सीधा समुद्र से जुड़ रहा है। इससे यहां औद्योगिक विकास की नई राहें खुलेंगी। निवेशकों को यहां नए अवसर उपलब्ध होंगे।

ईज ऑफ डूइंग से सार्थक बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होने के साथ ही यहां की सरकारी सोच में भी काफी बदलाव आया है। खासतौर पर ईज ऑफ डूइंग से सरकारी कामों में सार्थक बदलाव आया है। इसके चलते निवेशकों के लिए यूपी आज एक आशा और उम्मीद की किरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है। लेकिन यूपी भारत के ग्रोथ को ड्राइव करने वाला पॉवर को नेतृत्व दे रहा है।

संकट में साहस के साथ बढ़ रहा है देश

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कार्यक्रम में उपस्थित देश विदेश के निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपमें से अधिकतर लोगों को एक लंबा अनुभव है। आपसे दुनिया की स्थिति छिपी नहीं है। आपने देखा कि पेंडमिक और वॉर के बीच देश और उत्तर प्रदेश कितने साहस के साथ आगे बढ़ रहा है। इस शॉक से बाहर निकल कर देश फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बन गया है। आज दुनिया के कई बड़े देशों से ज्यादा सामर्थ्य अकेले उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि आज भारत में सोशल फिजिकल और डिजीटल इंफा्रस्टक्चर पर काम हो रहा है। इसका बड़ा लाभ यूपी को मिला है।

मार्केट के रूप में सीरियस हो रहा है देश

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि अब अपना भारत एक मार्केट के रूप में सीरियस हो रहा है। यहां सरकारी प्रक्रियाएं सरल हो रही है। दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया गया है। भारत सही मायने में अब स्कील और स्पीड के रास्ते पर चल पड़ा है। भारत ने एक बहुत बड़े वर्ग की बेसिक जरूरतें पूरी कर ली हैं। इसलिए वह वर्ग एक कदम ऊपर देखने और सोचने लगा है। यही भारत पर भरोसे का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश का बजट पेश हुआ है। इस बजट में भी आपको यही कमिटमेंट साफ साफ दिखेगा।

हर वर्ष बढ़ा रहे हैं इंफ्रा का बजट

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इंफ्रास्टक्चर पर सरकार रिकार्ड खर्च कर रही है। सरकार हर वर्ष इसे और बढ़ाया जा रहा है। इंफ्रास्टक्चर में निवेश के बड़े मौके बन रहे हैं। सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर में इनवेस्टमेंट के मौके बन रहे हैं। भदोही के कालीन और बनारस के सिल्क की वजह से यूपी भारत का सबसे बड़ा टेक्सटाइल हब बन गया है। 60 फीसदी से ज्यादा मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट यूपी में हैं।

आकार ले रहा है नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

डिफेंस कारीडोर से मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में डिफेंस कारीडोर पर तेजी से काम चल रहा है। दुनिया भर में मेक इन इंडिया की डिमांड बढ़ रही है। भारतीय सेना को भी मेक इन इंडिया वाले भरोसेमंद उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ की सराहना की। कहा कि इस महान कार्य को इसी लखनऊ के कर्मबीर राजनाथ सिंह नेतृत्व दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही नहीं, उत्तर प्रदेश में डेयरी, फीसरीज और एग्रीकल्चर सेक्टर में भी अनेक संभावना बन रही हैं। खासतौर पर फल और सब्जियों में बहुत डायवर्सिटी है।

खेती किसानी पर भी बोले पीएम

इंवेस्टर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेती किसानी के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी स्टोरेज कैपिसिटी विकसित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इस दिशा में काफी तेजी से काम चल रहा है। इसका देश के छोटे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस क्राप डायवर्सिटी पर है। छोटे किसानों का इनपुट कास्ट घटाना सरकार का लक्ष्य है। यूपी में हाईवे के किनारे पांच किमी में नेचुरल फार्मिंग शुरू हो चुकी है। इसी प्रकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्रीअन्न योजना पर काम शुरू किया गया है। श्रीअन्न मतलब मोटा अनाज मतलब सुपर फूड। श्रीफल के जैसा महात्म्य श्रीअन्न का भी है। इसलिए श्रीअन्न को वैश्विक मार्केट में उतारकर भारत चाहता है कि श्रीअन्न ग्लोबल न्यूट्रिसंस का प्रतिनिधित्व करे। इसके लिए किसानों को मोटिवेट कर रहे है, ग्लोबल मार्केट का विस्तार किया जा रहा है।

Tags: gis 2023Lucknow Newsup gis 2023
Previous Post

यूपी मतलब निवेश फ्रेंडली माहौल वाला प्रदेश: राजनाथ सिंह

Next Post

यूपी के हर कोने में होगा 5G, युवाओं को देंगे एक लाख नौकरी: मुकेश अंबानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Mukesh Ambani

यूपी के हर कोने में होगा 5G, युवाओं को देंगे एक लाख नौकरी: मुकेश अंबानी

यह भी पढ़ें

Dengue

डेंगू के डंक से मचा हाहाकार, लखनऊ में आंकड़ा 700 के पार

28/10/2021
petrol pump

भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े फायरिंग, मचा हड़कंप

23/08/2022
indian railway

सिर्फ तीन महीने में रेलवे ने यात्री सेवाओं से कर ली अपने नुक्सान की इतनी भरपाई

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version