• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मन की बात: PM मोदी बोले- ‘हमें नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट के मंत्र’ के साथ बढ़ना है आगे

Desk by Desk
25/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 79वां एपिसोड में कहा, ‘दो दिन पहले की कुछ यादगार पल मेरी आंखों के सामने हैं। टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों को देखकर पूरा देश रोमांचित हो उठा था। पूरे देश ने इनसे कहा कि विजयी भव:।’ आज उनके पास आपके प्यार और सपोर्ट की ताकत है। सोशल मीडिया पर इनके सपोर्ट के विक्ट्री पंच कैम्पेन शूरू हो चुका है।

मोदी ने कारगिल के शहीदों को भी याद किया। मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट का नारा भी दिया। साथ ही कहा कि गांधी के भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर देश के लोग भारत जोड़ो अभियान चलाएं।

अपने कार्यक्रम में मोदी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु समेत देशभर में इनोवेटिव काम कर रहे लोगों की तारीफ की। वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से हैंडलूम और खादी का इस्तेमाल करने की अपील की। मोदी ने कहा कि जो देश के लिए तिरंगा उठाता है। देश भक्ति की यह भावना हमें जोड़ती है। कल करगिल विजय दिवस भी है। यह भारत की सेना के शौर्य का प्रतीक है। मैं चाहूंगा कि आप करगिल की गाथा जरूर पढ़े। वीरों को नमन करें।

भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन का करना होगा इंतजार, जानें क्या है वजह…

आजादी के 75 साल का साक्षी बनना सौभाग्य की बात

इस साल देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। आपको याद होगा, आजादी के 75 साल मनाने के लिए, 12 मार्च को बापू के साबरमती आश्रम से ‘अमृत महोत्सव’ की शुरूआत हुई थी। इसी दिन बापू की दांडी यात्रा को भी पुनर्जीवित किया गया था, तब से जम्मू-कश्मीर से लेकर पुडुचेरी तक, गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, देश भर में अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं।

राज कुंद्रा के ऑफिस की दीवार से मिली ‘खुफिया तिजोरी’, अब खुलेंगे कई राज

राष्ट्रगान अभियान से जुड़ने की अपील

कितने ही स्वाधीनता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें ‘अमृत महोत्सव’ में देश याद कर रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन इस बार 15 अगस्त को होने जा रहा है, ये एक प्रयास है – राष्ट्रगान – से जुड़ा हुआ। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश है कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएं, इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है – rashtragaan.in इसकी मदद से आप राष्ट्रगान गाकर, उसे रिकॉर्ड कर पाएंगे, इस अभियान से जुड़ पाएंगे। मुझे उम्मीद है, आप इस अनोखी पहल से जरूर जुड़ेंगे।

दलित पिता-पुत्र पर 15 लोगों ने किया हमला, जबरन पिलाई पेशाब, हालत गंभीर

आजादी का अमृत महोत्सव

‘अमृत महोत्सव’ किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह कोटि कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है। हर स्वतंत्र और कृतज्ञ भारतीय का अपने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन है और इस महोत्सव की मूल भावना का विस्तार तो बहुत विशाल है – ये भावना है, अपने स्वाधीनता सेनानियों के मार्ग पर चलना, उनके सपनों का देश बनाना । जैसे, देश की आजादी के मतवाले, स्वतंत्रता के लिए एकजुट हो गए थे, वैसे ही हमें देश के विकास के लिए एकजुट होना है। हमें देश के लिए जीना है, देश के लिए काम करना है और इसमें छोटे- छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला देते हैं।

Tags: Indian Playersmann ki baat programmepm narendra modiradio programmesocial mediaTokyo OlympicsVijay Diwas
Previous Post

भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन का करना होगा इंतजार, जानें क्या है वजह…

Next Post

तीसरी लहर को लेकर से योगी सरकार सतर्क, इन राज्यों से आने वालों पर नए नियम लागू

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
New rules apply

तीसरी लहर को लेकर से योगी सरकार सतर्क, इन राज्यों से आने वालों पर नए नियम लागू

यह भी पढ़ें

Aadhaar Card

अब इस तारीख तक करा सकेंगे फ्री आधार कार्ड अपडेट, बेहद आसान है प्रोसेस

14/09/2024
CM Stalin

‘संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा करें नए कपल …’ सीएम ने दिया जनसंख्या बढ़ाने पर ज़ोर

21/10/2024
Akhilesh Yadav

भाजपा ने लोगों की जान को संकट में डाला: अखिलेश यादव

04/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version