• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी बोले – कोरोना वैक्सीन कब आएगी, हम इसे तय नहीं कर सकते?

Desk by Desk
24/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही Roof collapsed at Ghaziabad crematorium

गाजियाबाद श्मशान घाट पर छत ढही

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार सतर्क हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और वैक्सीन की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों संग डिजिटल माध्यम से बैठक की।

Interaction with Chief Ministers on COVID-19. https://t.co/lw3b6vQwRc

— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2020

अमेरिका की नई ट्रेजरी सेकट्रेरी बन सकती हैं जैनेट येलेन

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका समय हम तय नहीं कर सकते। ये वैज्ञानिकों के हाथ में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग वैक्सीन पर राजनीति कर रहे हैं। किसी को राजनीति करने से नहीं रोका जा सकता है।

It is not certain whether there will be one, two or three doses of a vaccine. It is also not decided what will be the price of the vaccine. We still don't have answers to these questions: PM Modi during interaction with CM's on COVID19 situation https://t.co/nCCx2R1qzc

— ANI (@ANI) November 24, 2020

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से ठीक हुए लोगों की बेहतर स्थिति को देखकर कई लोग सोचते हैं कि वायरस कमजोर है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इससे बड़ी लापरवाही हो सकती है। टीके पर काम करने वाले अपना काम कर रहे हैं, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि यदि लोग सतर्क रहें तो वायरल के फैलने पर अंकुश लग सकता है। हमें 5 फीसदी के अंदर सकारात्मकता दर लाने के लिए कोशिश करना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हम राज्य के स्केल पर चर्चा करने के बजाय लोकल लेवल पर ध्यान देना होगा। आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ानी होगी। घरों में क्वारंटाइन मरीजों की देखभाल बढ़ानी होगी। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स को बेहतर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि मृत्यु दर को 1 पर्सेंट से भी नीचे लाएं। एक भी मौत हुई तो क्यों हुई? जागरूकता अभियानों में कोई कमी न आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां तक कोरोना से ठीक होने की बात आती है। सभी के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप आज भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में और देश में वैक्सीन का काम आखिरी दौर में है। भारत सरकार हर डिवेलपमेंट पर नजर रखे हुए हैं। अभी यह तय नहीं है कि वैक्सीन की एक डोज लेनी होगी या दो, कीमत कितनी होगी? अभी बहुत से सवालों के जवाब नहीं हैं। हम भारतीय डिवलपर्स और मैन्युफैक्चरर्स के साथ संपर्क में हैं। ग्लोबल डिवलपर्स और इंटरनेशल कंपनीज के साथ जितना संपर्क बन सके इसको लेकर व्यवस्था बनी हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही हमने एक एक देशवासी की जिंदगी बचाने पर जोर दिया है। कोरोना का टीकाकरण का अभियान लंबा चलना है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। वैक्सीन को लेकर भारत का अनुभव दूसरे देशों से ज्यादा है। भारत जो भी वैक्सीन नागरिकों को देगा वह वैज्ञानिकों के मुताबिक हर कसौटी पर उतरेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें कितने कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता है इसको लेकर राज्य सरकारों को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। केंद्र सरकार ने राज्यों से अनुरोध किया था कि राज्य लेवल पर स्टीयरिंग कमेटी और टास्क फोर्स का गठन किया जाए।

Tags: Corona InfectionCorona vaccinecorona vaccine pricehindi newsnews in hindipm narendra modiकोरोना टीकाकोरोना टीका कीमतकोरोना वैक्सीनकोरोना संक्रमणपीएम नरेंद्र मोदी
Previous Post

पूंजीपतियों के हितों को सुरक्षित करने में जुटी है, ‘सूट बूट की सरकार’ : राहुल गांधी

Next Post

भारती ड्रग्स केस : सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, इन अभिनेताओं ने जताई नाराजगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
bharti 24

भारती ड्रग्स केस : सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, इन अभिनेताओं ने जताई नाराजगी

यह भी पढ़ें

Schools

कल से बदलेगा परिषदीय के स्कूलों का समय, अब आठ बजे से खुलेंगे विद्यालय

25/07/2022
भूपेश बघेल Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे , अटकलों पर पूर्ण विराम

11/12/2020
jaggery

बढ़ाना चाहते है हीमोग्लोबिन, तो इस का करें सेवन

19/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version