• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने रोटी,कपड़ा,मकान के नारों को हकीकत में बदला: योगी

Writer D by Writer D
28/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोटी, कपड़ा और मकान के नारों को हकीकत में बदलने का कार्य किया है। हर व्यक्ति को मकान, आजीविका और रोटी की गारंटी केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रदान कर रही है।

श्री योगी ने बुधवार को गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तीन लाख 42 हजार 322 लाभार्थियों को 2,409 करोड़ रुपए का आनलाइन हस्तान्तरण किया। उन्होंने पांच जिलों वाराणसी, मथुरा, गाजियाबाद, अयोध्या और सहारनपुर के इस योजना के दो-दो लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की और उनके मकान निर्माण की स्थिति, बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी गरीबों को चिन्हित कर उन्हें आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पहली बार इस आवास योजना का लाभ शहरी क्षेत्र के गरीबों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2017 से पहले प्रदेश का स्थान 26 व 27 वां था। उस समय इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा था। वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही इस योजना के तहत प्रयासों में तेजी लायी गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं (शहरी) के तहत अब तक लगभग 40 लाख आवास लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गये हैं। 16 लाख 82 हजार आवास नगरीय क्षेत्रों में तथा 23 लाख आवास ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गये।

कर्नाटक : एक ही स्कूल के 25 छात्र हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी क्षेत्र के लिए ढाई लाख रुपये आवास निर्माण के लिये प्रदान किए जाते है। उन्होंने पात्रता के संबंध में बताया कि जिन लाभार्थियों की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम हो और अपनी जमीन हो, इसके पात्र होंगे।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन में भी प्रदेश एक अग्रणी राज्य है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिका परिषद की श्रेणी में मिर्जापुर नगर पालिका परिषद को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Tags: cm yogipm modiup newsYogi News
Previous Post

निवेश हितैषी है मध्यप्रदेश सरकार : शिवराज

Next Post

खादी महोत्सव-2021 में अब तक 71.65 लाख के उत्पादों की हुई बिक्री : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
dr. navneet sehgal

खादी महोत्सव-2021 में अब तक 71.65 लाख के उत्पादों की हुई बिक्री : सहगल

यह भी पढ़ें

UPPCL

जारी हुआ UPPCL एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट रिजल्ट, यहां करें चेक

29/01/2023
suicide

शास्त्री भवन के 7वें फ्लोर से कूदकर वैज्ञानिक ने की आत्महत्या

23/05/2022
Earthquake

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version