• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी ने संतों से की अपील, कहा- लोगों को दे लोकल फॉर वोकल का संदेश

Writer D by Writer D
17/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जैनाचार्य विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती पर उनके सम्मान में स्थापित ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’  का अनावरण किया। अष्टधातु से बनी 151 इंच ऊंची यह प्रतिमा राजस्थान के पाली जिले के जेतपुरा स्थित विजय वल्लभ साधना केंद्र में स्थापित की गई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि देश ने उन्हें गुजरात के केवडिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण का अवसर दिया और आज जैनाचार्य विजय वल्लभ की ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ के अनावरण का सौभाग्य भी उन्हें मिला। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पूरे विश्व और मानवता को शांति, अहिंसा और बंधुत्व का मार्ग दिखाया है और ये वो संदेश हैं जिनकी प्रेरणा विश्व को भारत से मिलती है।

सिब्बल को अंदरूनी मामले मीडिया के सामने रखने की जरूरत नहीं थी : गहलोत

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल संतों से वोकल फॉर लोकल मुहिम के प्रसार का भी आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह स्वतंत्र भारत की पीठिका भक्ति आंदोलन के चलते तैयार हुई उसी तरह आत्मनिर्भर भारत की पीठिका तैयार करने का काम भी भारत के संतों, महंतों और गुरुजनों का है। पीएम मोदी ने संतजनों से आग्रह किया कि वह जहां भी जाएं लोकल फॉर वोकल का संदेश लोगों को दें। पीएम मोदी ने कहा जितनी ज्यादा संतों, महंतों, आचार्यों की तरफ से ये बात आगे आएगी तो ये उसी तरह होगा जैसा कि स्वतंत्रता आंदोलन की पीठिका तैयार हुई थी। पीएम मोदी ने कहा कि संतजन आत्मनिर्भर भारत की पीठिका तैयार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देश के प्रधानसेवक के तौर पर देश के संतों और महापुरुषों से आग्रहपूर्वक निवेदन करता हूं कि इसके लिए आगे आएं।

वर्ष 1870 में जन्मे विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज ने भगवान महावीर के संदेश को प्रचारित करने के लिए निःस्वार्थ भाव से जैन संत के रूप में अपना जीवन बिताया। उन्होंने आम लोगों की भलाई के लिए, शिक्षा के प्रसार के लिए, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए लगातार काम किया। उन्‍होंने कविताओं, निबंधों और भक्ति रचनाओं जैसे प्रेरक साहित्य की भी रचना की। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय योगदान किया और स्वदेशी का प्रचार किया।

कबाड़ कारोबारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज की प्रेरणा से कई राज्यों में स्‍कूल, कॉलेज और अध्ययन केंद्र सहित 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थान काम कर रहे हैं। उनके सम्मान में स्थापित की जा रही इस प्रतिमा को शांति प्रतिमा नाम दिया गया है। विजय वल्लभ सुरिश्वर जी महाराज का देहावसान 1954 में हुआ था।

Tags: gujrat newslocal for vocalNational newsstatue of pieceपीएम मोदी
Previous Post

जानें छठ पूजा में नहाय खाय, खरना के साथ अर्घ्य का समय और पारण मुहूर्त

Next Post

गलती से भी मनुष्य ना करें ये काम, मुक्ति पाने में बीत जाएंगे कई जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

savin bansal
राजनीति

स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग

15/08/2025
hemant soren
Main Slider

पिता शिबू सोरेन के दशकर्म में हेमंत सोरेन ने निभाया पुत्र धर्म, बड़े बाल और दाढ़ी त्यागकर मुंडाया सिर

15/08/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

15/08/2025
The roof of Patte Shah Dargah collapsed
क्राइम

हजरत निजामुद्दीन में बड़ा हादसा: पत्ते शाह दरगाह की छत गिरी, 5 की मौत

15/08/2025
CM Yogi hoisted the national flag in front of Vidhan Bhavan
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी मॉडल से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : सीएम योगी

15/08/2025
Next Post

गलती से भी मनुष्य ना करें ये काम, मुक्ति पाने में बीत जाएंगे कई जन्म

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी बहन

रक्षाबंधन के मौके पर पीएम मोदी को पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने भेजी राखी

01/08/2020
fraud

सेवानिवृत इंस्पेक्टर से 6.20 लाख की धोखाधड़ी, तीन भाईयों पर मुकदमा दर्ज

20/12/2022

UPSSSC ने कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती एग्जाम का जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version