• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक हजार गरीब बेटियों का होगा विवाह, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद

Writer D by Writer D
12/02/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) के अंतर्गत बुधवार (14 फरवरी) को दोपहर बाद तीन बजे से खाद कारखाना परिसर में आयोजित भव्य समारोह में एक हजार गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा। इस आयोजन में वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) स्वयं उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं

समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद करीब एक हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाना प्रस्तावित है। प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है।

बुधवार  को होने वाले सामूहिक विवाह के समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिहाज से बेहद खास होगी। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है। इसमें वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि देती है। आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है। गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

अब तक हो चुके हैं 7620 सामूहिक विवाह

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 7620 शादियां सम्पन्न करा चुकी है। अब इसमें एक हजार की संख्या और जुड़ जाएगी।

गोरखपुर में सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) की उपलब्धि

वित्तीय वर्ष संख्या
2017-18 81
2018-19 256
2019-20 651
2020-21 622
2021-22 1416
2022-23 1505
2023-24 (अब तक) 3089

Tags: gorakhpur newsmukhyamantri samuhik vivah yojnaup news
Previous Post

NTPC शहरों के कचरे से बनाएगा ग्रीन चारकोल

Next Post

13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सौर ऊर्जा से लैस करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Rooftop Solar

13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सौर ऊर्जा से लैस करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Dharampal Singh

संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- 2024 भी जीतेंगे

21/08/2022
Suicide

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जमीन बंटवारे से थी नाखुश

04/12/2022
Janta Darshan becomes a life-giving relief center in Rampur

सीएम योगी के विजन ने बदली किस्मत, रामपुर में जनता दर्शन बना जीवनदायिनी राहत केंद्र

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version