• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NTPC शहरों के कचरे से बनाएगा ग्रीन चारकोल

एनटीपीसी और नगर विकास विभाग के बीच हुआ करार

Writer D by Writer D
12/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों के कचरे के निस्तारण में सहयोग प्रदान करने के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVN) और नगर विकास विभाग के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की उपस्थिति में स्थानीय निकाय निदेशक डॉ. नितिन बंसल और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVN) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणु नारंग द्वारा एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किये गये।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस एमओयू (MOU) से नगरीय निकायों को स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जैसे कि कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से पूर्णतः निस्तारण, संवहनीयता एवं वेस्ट-टू-वेल्थ (Waste to Wealth) को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। प्रदेश में एनवीवीएन द्वारा वेस्ट-टू-चारकोल प्लान्ट (Waste to Charcoal Plant) की स्थापना एक नवीनतम प्रयास होगा, जिसके माध्यम से ग्रीन चारकोल (Green Charcoal) का उत्पादन किया जायेगा। उत्पादित ग्रीन चारकोल का उपयोग विद्युत उत्पादन में भी किया जायेगा।

AK Sharma

इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से न केवल कचरे का पूर्ण निस्तारण होगा, बल्कि कार्बन फुटप्रिंट (Carbon footprint) को कम करने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही यह पर्यावरण अनुकूल एक अग्रणी कदम भी होगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) के मध्य हस्ताक्षरित इस एमओयू के माध्यम से सहयोगात्मक शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। यह एमओयू उत्तर प्रदेश में क्लाइमेट रेसीलिन्स (Climate Resilience) और प्रभावी अपशिष्ट प्रबन्धन पर जोर देते हुए सतत शहरी विकास के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एके शर्मा के प्रयासों से मऊ को मिली एक और बड़ी सौगात, इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

नगर विकास विभाग और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) के मध्य नगर विकास मंत्री (AK Sharma) की उपस्थिति में आज जल निगम फील्ड हॉस्टल ‘संगम’, लखनऊ में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ।

नगर विकास विभाग और एनवीवीएन के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का उद्देश्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में विकास के लिए सहयोगात्मक प्रयास करना है। साथ ही नगर विकास विभाग के साथ मिलकर शहरों के सतत विकास के लिए वेस्ट-टू-चारकोल प्लान्ट की स्थापना भी करना है। इस एमओयू (MOU) के माध्यम से एनवीवीएन उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण करेगा और निकायों में वेस्ट-टू-चारकोल प्लान्ट की स्थापना भी एनवीवीएन द्वारा स्वयं अपने व्यय से की जाएगी। प्लांट से उत्पादित ग्रीन चारकोल का उपयोग एनवीवीएन द्वारा विद्युत निर्माण में किया जायेगा।

इस दौरान स्थानीय निकाय निदेशक डॉ. नितिन बंसल और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणु नारंग, विजय कुमार, अंजनी कुमार सिंह, दीपक कुमार वास्तव सहित स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्य भी उपस्थित रहें।

Tags: ak sharmagreen charcoalLucknow Newsnagar vikas mantriurja mantriwaste to charcoal plant
Previous Post

ट्रैक्टरों पर राशन-पानी लेकर किसानों ने किया दिल्ली कूच, बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी

Next Post

एक हजार गरीब बेटियों का होगा विवाह, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

एक हजार गरीब बेटियों का होगा विवाह, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Malika Sherawat broke her silence on nepotism, bid even today I audition

नेपोटिज्म पर मलिका शेरावत ने तोडी अपनी चुप्पी, बोलीं आज भी देती हूँ ऑडिशन

19/05/2021

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानिए आज का रेट

04/09/2020
negative sign

आपको भी मिल रहे हैं ये संकेत तो हो जाएं सावधान, आ सकती है कोई बड़ी विपत्ति

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version