• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी लगवाएंगे कोरोना का टीका, दूसरे फेज में लगेगी 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
PM Modi will get Corona vaccine

PM Modi will get Corona vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में टीका लगवाएंगे। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगेगा। दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है, दूसरे फेज में सभी को वैक्सीनेशन करा दिया जाएगा, जो भी 50 साल के ऊपर होंगे।

ऐसे में सभी सांसद और विधायक, जो 50 के ऊपर है, उनको दूसरे चरण में कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा। आपको बता दें कि देश में अभी कोरोना वैक्सीनेशन का पहला फेज चल रहा है, जिसके तहत 7 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके का पहले डोज दिया जा चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के बाद दूसरे फेज शुरू होगा।

विश्व में 5.35 करोड़ मरीज कोरोना मुक्त, संक्रमितों की संख्या 9.68 करोड़ के पार

दूसरे फेज में सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा। हालांकि, अभी क्लियर नहीं है कि दूसरा फेज कब से शुरू होगा, लेकिन दूसरे फेज की गाइडलाइन तय है। इस फेज में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों समेत कई वीवीआईपी को टीका लगेगा, क्योंकि सबकी उम्र 50 से अधिक है।

केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि किस सेशन में कौन-सी वैक्सीन दी जानी है, ये पूरी तरह से राज्य सरकार पर निर्भर है। अभी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्य हैं, जहां लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली, पंजाब समेत कई ऐसे राज्य हैं, जहां स्वास्थ्यकर्मी अभी टीका लगाने से बच रहे हैं। ऐसे कर्मियों की अब काउंसलिंग की जाएगी।

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, पति-पत्नी के पास आय से 924 गुना संपत्ति होने का आरोप

भारत में अबतक कोरोना वैक्सीन की दो वैक्सीन को मंजूरी मिली है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन। इसके अलावा चार वैक्सीन पर काम चल रहा है और बीते दिन ही एक नेसल वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिली थी। अगर भारत में कोरोना वायरस के असर को देखा जाए तो अब ये कम होता जा रहा है। करीब आठ महीने के बाद मौत का आंकड़ा कम हुआ है।

Tags: Corona vaccinationcorona vaccination in indiacorona vaccination newscorona vaccination updtaesNational newspm modiPM Modi will get Corona vaccine
Previous Post

विश्व में 5.35 करोड़ मरीज कोरोना मुक्त, संक्रमितों की संख्या 9.68 करोड़ के पार

Next Post

बस थोड़ी सी सावधानी से बचायी जा सकती है सड़क हादसों में जाने वाली जान : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
cm yogi

बस थोड़ी सी सावधानी से बचायी जा सकती है सड़क हादसों में जाने वाली जान : योगी

यह भी पढ़ें

coronavirus

कोरोना को मात दे चुके लोग रोजाना जरूर करें ये 5 काम

06/12/2020
विस्फोट

सोमालिया : सैन्य ठिकाने पर आत्मघाती विस्फोट, 8 की मौत, 14 अन्य घायल

08/08/2020
shilpa shirodkar

बॉलीवुड में कोरोना का साया, अब ये एक्ट्रेस भी हुई पॉजिटिव

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version