• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, रामलला विराजमान के सामने जलाएंगे 5 खास दिये

Writer D by Writer D
23/10/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भगवान राम की अयोध्या आज (रविवार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के सानिध्य में दीपोत्सव (Deepotsav) के हिस्से के रूप में एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। समूचे फैजाबाद जिले में लगभग 18 लाख माटी के दीये प्रज्ज्वलित करने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। उजाले के महापर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को रामलला विरामजमान के सामने 5 दीये जलाएंगे। ये दीये ‘पंचतत्व’ (जल, आकाश, अग्नि, वायु, पृथ्वी) के प्रतीक होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह के स्थान पर स्थापित ‘धर्मध्वज’ के सामने भी दीया जलाएंगे। गौरतलब है कि गर्भगृह में जो धर्मध्वज स्थापित किया गया है उसके सामने सुबह शाम पूजा होती है। कल यहां दीया जलाकर पीएम मोदी दीपोत्सव का आगाज करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की उपस्थिति में समारोह के दौरान आतिशबाजी, लेजर शो और रामलीला का मंचन होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक मोदी सरयू तट पर राम की पैड़ी में भव्य संगीतमय लेजर शो के साथ एक 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे। यह दीपोत्सव का छठा संस्करण होगा।

प्रशासन के मुताबिक सरयू के तट के पास राम की पैड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवक 15 लाख मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे। बाकी को महत्वपूर्ण चौराहों और अन्य स्थानों पर जलाया जाएगा। स्वयंसेवक एक वर्ग में 256 मिट्टी के दीयों की व्यवस्था करेंगे और दो चौकों के बीच की दूरी लगभग दो से तीन फीट की होगी। लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो और आतिशबाजी भी होगी।

काशीपुर में बना दीपोत्सव, सीएम धामी ने 51000 दीपों की श्रृंखला की प्रज्ज्वलित

रामलीला के मंचन के लिए रूस और अन्य देशों के सांस्कृतिक दल भी पहुंच चुके हैं। राम कथा पार्क में भगवान राम, देवी सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान को पुष्पक विमान से उतरते दिखाया जाएगा।इस अवसर पर सरयू आरती भी होगी। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक 23 अक्टूबर को रविवार होने के कारण राम लला को लाल-गुलाबी पोशाक पहने हुए देखा जाएगा और भगवान राम और उनके भाइयों के लिए नई पोशाक तैयार कराई गई है। भगवान अलग-अलग दिनों में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) का कार्यक्रम:-

शाम 4:55 बजे- भगवान रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे।

शाम 05:05 बजे- रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे।

शाम 05:40 बजे- भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।

शाम 06:25 बजे- सरयूजी घाट पर आरती करेंगे।

शाम 06:40 बजे- दीपोत्सव में शामिल होंगे।

शाम 07:25 बजे- ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे।

Tags: 6th deepotsavayodhya newsdeepotsavpm modiup news
Previous Post

जिनपिंग का जलवा बरकरार, तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति

Next Post

नरक चतुर्दशी पर इस तरह करें यम देवता को प्रसन्न, जानें पूजा का मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Half-Burnt Wick

नरक चतुर्दशी पर इस तरह करें यम देवता को प्रसन्न, जानें पूजा का मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Redmi Smart TV

आधी कीमत पर मिल रहा Redmi का स्मार्ट टीवी, यहां पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

12/11/2022
Maulana Kalbe

बड़े इमामबाड़े में मजलिस नहीं, तो सैलानी भी नहीं : मौलाना कल्बे

20/02/2021
corona in Uttar Pradesh

Omicron की आहट के बीच यूपी में बढ़ने लगे हैं कोरोना के मरीज

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version