• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरक चतुर्दशी पर इस तरह करें यम देवता को प्रसन्न, जानें पूजा का मुहूर्त

Writer D by Writer D
23/10/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Half-Burnt Wick

Half-Burnt Wick

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। आमतौर पर नरक चतुर्दशी दिवाली से एक दिन पहले और धनतेरस के एक दिन बाद मनाई जाती है लेकिन इस साल नरक चुतर्दशी का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली वाले दिन ही मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली, नरक चौदस, रूप चौदस या रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन शाम के समय दीपक जलाया जाता है। नरक चतुर्दशी की पूजा अकाल मृत्यु के भय और अच्छे स्वास्थ्य के लिए की जाती है।

नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) मुहूर्त

नरक चतुर्दशी सोमवार, अक्टूबर 24, 2022 को

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 23, 2022 को शाम 06 बजकर 03 मिनट से शुरू

चतुर्दशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 24, 2022 को शाम 05 बजकर 27 मिनट पर खत्म

नरक चतुर्दशी  (Narak Chaturdashi) के दिन दीपक जलाने का तरीका

नरक चतुर्दशी के दिन विशेष दीपक जलाया जाता है जिसे यम देवता के लिए दीपदान कहते हैं। इस साल यह दीपक 24 अक्टूबर 2022 को शाम को 5 बजकर 27 मिनट से पहले जलाया जाएगा। कोशिश करें कि आप दीपक को दोपहर में जला लें। इस दीपक को घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ जलाया जाता है लेकिन इसे जलाने से पहले थोड़ा सा अनाजा जैसे गेहूं या धान जमीन पर रखकर उसका घेर बनाकर उसके ऊपर सरसों के तेल का एकमुखी दीपक रखें। दीपक की बाती की  दिशा दक्षिण दिशा की तरफ होनी चाहिए। इस दीपक के पास फूल और जल चढ़ाकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।  आपको बता दें कि यम देवता की पूजा साल में कुछ खास मौकों पर की जाती है जैसे नरक चतुर्दशी, वट सावित्री व्रत और भाई दूज पर। यम देवता के लिए दीपक जलाने के बाद परिवारवालों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।

नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) के उपाय

माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन लक्ष्मी माता तेल में निवास करती हैं। इस दिन शरीर पर तेल लगाकर नहाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि  हनुमान जी का जन्म नरक चतुर्दशी के दिन ही हुआ था।

पीएम मोदी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, रामलला विराजमान के सामने जलाएंगे 5 खास दिये

नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) के दिन यम देव के नाम का दीया जलाने के साथ ही सूर्यास्त के बाद घरों के दरवाजे पर 14 दीपक जलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। इन सभी दीयों को शाम 5 बजकर 27 मिनट से पहले जला दें।

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है । माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था।

नरक चतुर्दशी को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता कालिका की पूजा की जाती है। मां कालिका की पूजा अर्चना करने से संताप मिट जाता है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Tags: AstrologyAstrology tipsnarak chaturdashinarak chaturdashi 2022Narak Chaturdashi muhurtyam deepakyam devta
Previous Post

पीएम मोदी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, रामलला विराजमान के सामने जलाएंगे 5 खास दिये

Next Post

KBC 14 के सेट पर हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में एडमिट हुए अमिताभ बच्चन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Next Post
amitabh bachchan

KBC 14 के सेट पर हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में एडमिट हुए अमिताभ बच्चन

यह भी पढ़ें

Hardoi SDM

हरदोई में बड़ा बवाल! ग्रामीणों के हमले में SDM का फटा सिर, लगे 5 टांके

09/06/2026
Karwa Chauth

करवा चौथ के दिन इस समय भूलकर भी न करें पूजा-पाठ! होगा अशुभ

10/10/2025
kangana ranaut

कंगना पर ट्वीटर का बड़ा एक्शन, कई ट्वीट को प्लेटफॉर्म से किया रिमूव

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version